मनोरंजन

रवि तेजा की फिल्म ‘ईगल’ ने रजनीकांत की ‘लाल सलाम’ को छोड़ा पीछे, शानदार कलेक्शन कर ऐसे निकली आगे

Eagle Movie Review: कल का दिन फिल्मों के लिए के लिए बेहद शानदार रहा. कल यानी 9 फरवरी को सिनेमाघरों में चार फिल्में रिलीज हुई. इनमे से एक बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर-कृति सेनन की ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ और बाकी तीन साउथ की ‘लाल सलाम’ अनवेशप्पिन कांडेतम और रवि तेजा की ईगल का नाम शामिल है, लेकिन साउथ की मूवीज में ‘ईगल’ ने बाजी मारते हुए रजनीकांत और थोविनो थॉमस को भी पीछे छोड़ दिया है. फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है.

रवि तेजा की फिल्म ने लाल सलाम को छोड़ा पीछे (Eagle Movie Review)

हाल ही में रिलीज हुई रवि तेजा की फिल्म ‘ईगल’ ने धूम मचा दी है. फैंस इस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं और इसकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं. फिल्म में रवि तेजा का किरदार लोगों का दिल जीत रहा है. वहीं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी गर्दा उड़ा दिया है. जी हां Sacnilk.com के शुरुआती आकंड़ों के अनुसार, ईगल ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 6.1 करोड़ की कमाई की है. साथ ही रजनीकांत की फिल्म लाल सलाम ने केवल 4.3 करोड़ का कलेक्शन किया है. इशके चलते रजनीकांत के स्पेशल कैमियो वाली फिल्म लाल सलाम पर रवि तेजा की ईगल भारी पड़ती हुई नजर आई है.

यह भी पढ़ें : सतीश कौशिक की फिल्म ‘कागज 2’ का शानदार ट्रेलर हुआ रिलीज, आखिरी पिक्चर में छोड़ गए खास मैसेज

हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर फिल्म (Eagle Movie Review)

‘ईगल’ का निर्देशन कार्तिक गट्टामनेनी कर रहे हैं, जो इससे पहले ‘प्रेमम’ और ‘ऊनादू रागा सिम्पुलूनु’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं. फिल्म को टीजी विश्व प्रसाद प्रोड्यूस कर रहे हैं. यह फिल्म एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर फिल्म है. आप भी फिल्म देखने अपने नजदीकी सिनेमाघरों में जा सकते हैं और एन्जॉय कर सकते हैं.

Uma Sharma

Recent Posts

ट्रंप पर गंभीर आरोप: पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, व्हाइट हाउस ने बताया राजनीतिक हमला

Donald Trump Allegation: पूर्व मिस स्विट्जरलैंड बीट्रिस केउल ने डोनाल्ड ट्रंप पर 1993 में दुष्कर्म…

29 minutes ago

यूपी में सपा-कांग्रेस सीट बंटवारे का गणित, रामगोपाल यादव के फॉर्मूले से कांग्रेस को मिलेंगी कितनी सीटें?

SP Congress Alliance: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे…

43 minutes ago

Jio की शेयर बाजार में एंट्री से बदल सकता है कंपनियों का खेल, एयरटेल को पछाड़कर बन सकती है देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी

रिलायंस जियो की संभावित शेयर बाजार लिस्टिंग से देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों की रैंकिंग…

1 hour ago

Gen-Z का बदलता देशप्रेम: अब नारों से नहीं, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन से देश की सेवा करने पर जोर

Gen-Z patriotism: Gen-Z के बीच देशसेवा का नजरिया बदल रहा है. जानिए कैसे AI, साइबर…

1 hour ago