Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम की पत्नी का निधन, पूरे प्रदेश में शोक की लहर

Mukesh Agnihotri Wife Death: हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी, डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री का निधन हो गया है. बता दें कि बीती रात को अचानक उनका देहावसान हो गया. बताया जा रहा है कि सिम्मीअग्निहोत्री अचानक बीमार पड़ीं.

Mukesh Agnihotri simmi agnihotri

मुकेश अग्निहोत्री और सिम्मी अग्निहोत्री.

हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी, डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री का निधन हो गया है. बता दें कि बीती रात को अचानक उनका देहावसान हो गया. बताया जा रहा है कि सिम्मी अग्निहोत्री अचानक बीमार पड़ीं. जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों की एक टीम ने सिम्मी अग्निहोत्री मृत घोषित कर दिया.

सिम्मी अग्निहोत्री हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में लोक प्रशासन विभाग में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थीं. बताया जाता है कि इनकी तबीयत बल्ड प्रेशर के अचानक घटने से बिगड़ी. जिसके बाद उन्हें चंडीगढ़ के मैक्स हॉस्पीटल में भर्ती कराने के लिए ले जाया जा रहा था, इस दौरान पंजाब के कुराली के नजदीक उनकी मृत्यु हो गई. जिसकी सूचना डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को तब हुई जब से कैबिनेट मीटिंग के बाद घर लौट रहे थे.

धार्मिक और समाजिक कार्यों में रुचि

सिम्मी अग्निहोत्री पेशे से प्रोफेसर होने के अलावा समाजिक और धार्मिक कार्यों में भी बढ़कर हिस्सा लिया करती थीं. मुकेश अग्निहोत्री के विधानसभा चुनाव जीतने के बाद चिंतपूर्णी, ज्वालाजी और बगलामुखी की पैदल यात्रा की थीं. तीन दिन पहले ही उन्होंने मुकेश अग्निहोत्री की फेसबुक वॉप पर एक वीडियो साझा किया था. जिसमें उन्होंने कहा था कि 12 फरवरी 2024 को हरोली क्षेत्र के बाथू में एक सामुदायिक भवन में माता के आदेश से ‘भगवती जागरण’ किया जा रहा है. इस वीडियों में सिम्मी अग्निहोत्री ने लोगों से आने का आग्रह भी किया था.

केंदीय मंत्री ने अगले 3 दिनों का कार्यक्रम किया स्थगित

सिम्मी अग्निहोत्री के निधन पर केंद्रीय सूचना प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शोक व्यक्त किया है. जैसे ही केंद्रीय मंत्री को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने अगले तीन दिनों के सभी कार्यक्रम को स्थिगित कर दिया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital