देश

UP News: उत्तर प्रदेश में ED की बड़ी कार्रवाई; बसपा के पूर्व MLC की 4440 करोड़ की संपत्ति जब्त, जानें क्या है पूरा मामला

Mohammed Iqbal: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में हुए अवैध खनन के मामले में बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए बसपा (BSP) के पूर्व एमएलसी मोहम्मद इकबाल की ग्लोकल यूनिवर्सिटी की 121 एकड़ जमीन व सभी भवनों को जब्त कर लिया है.

बता दें कि बसपा सरकार में हुए बहुचर्चित चीनी मिल घोटाले में ED मोहम्मद इकबाल के खिलाफ लगातार जांच कर रही है. उनके खिलाफ सीबीआई व अन्य एजेंसियां भी जांच में जुटी हुई हैं. इस मामले में पहले भी उनके ऊपर बड़ी कार्रवाई हुई थी. साल 2021 में पूर्व एमएलसी मोहममद इकबाल की 1097 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है. तो वहीं अब इकबाल की 4,440 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है.

ये भी पढ़ें-Medicines Price Reduced: देश भर के करोड़ों लोगों को बड़ी राहत…आज से इन 54 जरूरी दवाओं के कम हुए दाम

मोहम्मद इकबाल के दुबई भागने की आशंका

ED के अधिकारियों ने मीडिया को दी जानकारी में बताया कि मोहम्मद इकबाल के चार बेटे व भाई अलग-अलग मामलों में जेल में बंद हैं. तो वहीं वह फरार है और उसके दुबई भागने की आशंका है. वह अब्दुल वहीद एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट का चेयरमैन था और इसके सभी ट्रस्टी इकबाल के परिवार के थे. इस मामले की जांच 10 साल पहले सीबीआई ने शुरू की थी.

इन लोगों को बनाया गया है आरोपी

ईडी अधिकारियों के मुताबिक अवैध खनन के मामले में पट्टा धारक महमूद अली, दिलशाद, मुहम्मद इनाम, महबूब आलम (अब मृत), नसीम अहमद, अमित जैन, नरेंद्र कुमार जैन, विकास अग्रवाल, मुहम्मद इकबाल का बेटा मुहम्मद वाजिद, मुकेश जैन, पुनीत जैन को भी आरोपित बनाया गया है.

ग्लोकल यूनिवर्सिटी में किया था निवेश

इकबाल पर हुई कार्रवाई को लेकर ED ने अपने बयान में बताया है कि मोहम्मद इकबाल ने साल 2010 से 2012 के मध्य सहारनपुर व उसके आस-पास अवैध खनन से 500 करोड़ रुपये से अधिक रुपये जुटा लिए थे. इसके बाद इस मोटी रकम को उसने ग्लोकल यूनिवर्सिटी में निवेश किया था. मोहम्मद इकबाल ने इस जमीन को अब्दुल वहीद एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से खरीदा था और फिर इस पर यूनिवर्सिटी का निर्माण करवाया था.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

मणिपुर यौन हिंसा मामला में सुप्रीम कोर्ट ने दिए ट्रायल में तेजी लाने के निर्देश

मणिपुर यौन हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट और CBI को पीड़ित गवाहों…

19 minutes ago

जब ‘शेषन’ से कांपते थे नेता… लिंगदोह की तकरार और अब ज्ञानेश कुमार के दौर की चुनौतियां, जानिए कैसे बदला चुनाव आयोग?

भारत के लोकतंत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त का पद हमेशा से विशेष महत्व रखता रहा…

25 minutes ago

पीएम मोदी पर टिप्पणी मामले में पवन खेड़ा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई

PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की एफआईआर रद्द करने…

42 minutes ago

पत्नी से नाराज पति ने मायके के बाहर 3 स्कूटियों में लगाई आग, CCTV वीडियो हुआ वायरल

Prayagraj Scooter Fire: प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर…

44 minutes ago

लखीमपुर खीरी मामला में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के खिलाफ जांच तेज करने का दिया निर्देश

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को ट्रायल जज के खिलाफ…

56 minutes ago

500 करोड़ के ट्रस्ट और पॉक्सो मामले के आरोपों पर घिरे सौरभ भारद्वाज, 10 अक्टूबर को आएगा कोर्ट का निर्णय

AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा दर्ज आपराधिक मानहानि…

1 hour ago