लाइफस्टाइल

रोजाना सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन खाने से सेहत को मिलते हैं ये गजब के फायदे, जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

Garlic Clove Benefits: लहसुन न सिर्फ भोजना का स्वाद का बढ़ाता है बल्कि सेहत को भी कई तरह से लाभ पहुंचाता है. आयुर्वेद में भी कई रोगों के इलाज में लहसुन का खूब इस्तेमाल होता है. इसके सेवन से आप कई तरह की बीमारियों से दूर रह सकते हैं.

कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर लहसुन को यदि आप कच्चा खाली पेट सुबह चबाकर खाएं तो पेट की सेहत अच्छी बनी रहती है. लहसुन में कार्बोहाइड्रेट्स, कॉपर, फॉस्फोरस, आयरन जैसे कई पोषक तत्व पाएं जाते हैं. ऐसे में अगर आप रोज खाली पेट लहसुन की कुछ कली खाते हैं तो इससे आपको कई सारे फायदे मिल सकते हैं. ऐसे में आईए जानते हैं इसके बारे में.

मिलते हैं ये फायदे

अगर आप अपने हार्ट को हेल्दी रखना चाहते हैं तो रोज सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन खा सकते हैं. यह आपके ब्लड को क्लॉट होने से रोकता है. इससे हार्ट स्ट्रोक का खतरा भी कम होता है. साथ ही आपको कई बीमारीयों से बचाने में भी मदद करता है.

पाचन तंत्र को रखें मजबूत

अगर आपको पाचन संबंधी समस्या से रहती है तो रोज सुबह खाली पेट आपको लहसुन की कली जरूर खानी चाहिए. इससे आप डाइजेस्टिव समस्याओं से भी बचे रहते हैं. लहसुन में एंटी माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं जो आपको गैस, एसिडिटी, पेट दर्द जैसी समस्याओं से बचाए रखता है.

ये भी पढ़ें:पार्टी या फिर किसी भी फंक्शन के लिए घर पर इस तरह करें अपने Nails को डिजाइन, नहीं पड़ेगी पार्लर जाने की जरूरत

पेट के कीड़े बाहर निकल जाते हैं

रोज सुबह लहसुन की कच्ची कली खाने से पेट में मौजूद कीड़े मल मूत्र के जरिए बाहर निकल जाते हैं. लहसुन की कच्ची कली खाने का सबसे बड़ा फायदा ये है कि ये पेट में मौजबद खराब बैक्टीरिया को नष्ट कर देता है. लेकिन अगर आप ज्यादा लहसुन खाने लगते हैं तो इससे आपको कुछ नुकसान भी हो सकते हैं.

बॉडी डिटॉक्स करे

अगर आप अपने शरीर को मजबूत और स्वस्थ रखना चाहते हैं तो रोज सुबह उठकर खाली पेट कच्चा लहसुन खाने से आपका शरीर हेल्दी बना रहता है. लहसुन में सल्फर कंपाउंड होते हैं जो शरीर को नेचुरल तरीके से डिटॉक्स करने में मदद करते हैं. इसके साथ ही ये लिवर के कामकाज को भी बेहतर बनाने में मदद करते हैं.

स्ट्रांग इम्यूनिटी

रोजाना सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन खाने से आपका शरीर हेल्दी बना रहता है. लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट और सल्फर जैसे कंपाउंड से भरपूर पोषक तत्व पाए जाते है, जो आपकी इम्यूनिटी स्ट्रांग करने का काम करते हैं. रोज लहसुन की 2-3 कली खाने से आप मौसमी बीमारियों से बचे रहेंगे.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला: राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय करने पर फैसला रखा सुरक्षित

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय करने पर सुनवाई…

2 minutes ago

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: क्या रद्द होगी पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत? जानिए सीजेआई सूर्यकांत ने कोर्ट में क्या कहा

Supreme Court: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि मजबूत शक…

3 minutes ago

डिजिटल अरेस्ट नहीं, ये सीधे ‘डिजिटल डकैती’ है… सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, आरोपियों को राहत देने से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट के जरिए होने वाली ठगी को ‘डिजिटल डकैती’ करार देते…

11 minutes ago

दलेर मेहंदी से विवाद के बाद मंत्री सुबोध को महिलाओं ने सुनाई खरी-खोटी? जानें वायरल वीडियो का सच

इंटरनेट पर उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का एक वीडियो धड़ल्ले से शेयर…

20 minutes ago

कौन हैं 15 साल की उमा काश्वी? WPL ऑक्शन में रचा इतिहास, दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख में खरीदा

WPL 2027 Auction: कर्नाटक की 15 वर्षीय उमा काश्वी को दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख…

32 minutes ago