Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Medicines Price Reduced: देश भर के करोड़ों लोगों को बड़ी राहत…आज से इन 54 जरूरी दवाओं के कम हुए दाम

Essential Medicines: जिन दवाओं के रेट कम हुए हैं, उनमें डायबिटीज, हार्ट, एंटीबायोटिक, विटामिन डी, मल्टी विटामिन, कान से जुड़ी दवाएं भी शामिल हैं.

Medicine Price Reduction

सांकेतिक फोटो-सोशल मीडिया

Medicines Price Reduced: दिन पर दिन हर चीज में बढ़ती महंगाई से आम जनता का हाल बेहाल है. खासकर दवाओं के बढ़ते दाम लोगों को अधिक परेशान कर रहे हैं, लेकिन इसी बीच देश की जनता के लिए एक राहत भरी खबर सामने आ रही है. सरकार ने दवाओं के रेट में कमी की है. इसके बाद से आज से 54 जरूरी दवाओं के दाम कम हो गए हैं. बता दें कि डायबिटीज, हार्ट, कान की बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं के साथ मल्टीविटामिन आदि जरूरी दवाओं पर दाम कम किए गए हैं.

बता दें कि हाल ही में नेशनल फार्मास्यूटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) की 124वीं बैठक हुई थी, जिसमें कई जरूरी दवाओं के दाम कम करने का बड़ा फैसला लिया गया है. बैठक में 54 दवा फॉर्मुलेशन और 8 विशेष दवाओं के दाम को कम करने का बड़ा निर्णय लिया गया. गौरतलब है कि एनपीपीए देश में बिक रहीं उन जरूरी दवाओं के दाम का निर्धारण करती हैं, जिसका इस्तेमाल आम लोग करते हैं.

ये भी पढ़ें-महाराष्ट्र में NDA को प्याज ने रुलाया…! इन लोकसभा सीटों पर हुई चुनावी शिकस्त पर अजित पवार ने किया ये बड़ा दावा

इन दवाओं के घटे रेट

एनपीपीए की बैठक में जिन 54 दवाओं के रेट में कमी की गई है, उनमें से हार्ट, डायबिटीज, विटामिन डी, मल्टी विटामिन, एंटीबायोटिक के साथ ही कान से जुड़ी कई दवाएं आदि शामिल हैं. इसके अतिरिक्त 8 स्पेशल फीचर उत्पादों के दाम को भी कम करने को लेकर बैठक में निर्णय लिया गया.

10 करोड़ से अधिक लोगों को मिली राहत

माना जा रहा है कि एनपीपीए के इस निर्णय से देश भर के करोड़ों लोगों को राहत मिल सकती है. एनपीपीए के मुताबिक देश में अकेले डायबिटीज के 10 करोड़ से अधिक मरीज हैं जो कि दुनिया के किसी भी अन्य देश की तुलना में सबसे अधिक हैं. डायबिटीज के मरीजों को नियमित रूप से दवाएं इस्तेमाल करनी पड़ती हैं. ऐसे में रेट में कमी आने के बाद 10 करोड़ से अधिक मरीजो को लाभ मिलेगा.

पिछले महीने भी दवाओं के दाम में की गई थी कटौती

मालूम हो कि इससे पहले यानी पिछले महीने भी कई जरूरी दवाओं के दाम में कटौती की गई थी. इनमें 41 दवाओं और 6 स्पेशल दवाओं के दाम शामिल थे. गैस व एसिडिटी की दवाएं, लीवर की दवाएं, पेन किलर, एलर्जी की दवाओं के दाम पिछले महीने ही काफी कम हो गए थे तो वहीं मल्टी विटामिन, एंटीबायोटिक, डायबिटीज और हार्ट से जुड़ी दवाओं के दामों में भी पिछले महीने कटौती की गई थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital