देश

Farmers Protest: दिल्ली कूच की तैयारी में किसान, हरियाणा के कई जिलों में धारा 144 लागू, इंटरनेट सेवा बैन

हरियाणा और पंजाब के किसान एक बार फिर से सरकार को घेरने की तैयारी में जुट गए हैं. न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए कानूनी गारंटी और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने के अलावा अन्य मांगों को लेकर किसान दिल्ली कूच की तैयारी में हैं. जिसको लेकर हरियाणा पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. जिसमें लोगों से कहा गया है कि अगर बहुत जरूरी हो, तभी 13 फरवरी को राज्य के मुख्य मार्गों का इस्तेमाल करें.

पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

हरियाणा पुलिस ने कहा है कि पंजाब की ओर जाने वाले सभी मुख्य मार्ग बाधित रहने की संभावना है. ऐसे में हरियाणा पुलिस की लोगों से अपील है कि बहुत जरूरी होने पर ही पंजाब की ओर यात्रा करें.

हरियाणा की एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ममता सिंह ने इस बाबत जानकारी देते हुए बताया कि मौजूदा स्थिति के बारे में जानने के लिए हरियाणा पुलिस के X हैंडल को फॉलो करें. दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे पर ट्रैफिक बाधित होने की स्थिति में चंडीगढ़ से दिल्ली की ओर जाने वाले यात्री डेराबस्सी, बरवाला, साहा, शाहबाद, कुरुक्षेत्र के रास्ते या फिर पंचकूला, एनएच-344 यमुनानगर इंद्री/पिपली होते हुए जा सकते हैं.

एडीजी ने लोगों से की ये खास अपील

इसके अलावा एडीजी ममता सिंह ने लोगों से कहा है कि किसी भी इमरजेंसी में डायल-112 पर कॉल कर मदद ले सकते हैं. कानून-व्यवस्था को बनाए रखने और किसी भी तरह की हिंसा को रोकने के साथ ही यातायात को सुगम बनाने के लिए पुलिस लगातार अपने स्तर पर पूरी तरह से तैयार है. जिसको लेकर सभी रेंज एडीजीपी/ आईजीपी, पुलिस आयुक्त और जिलों के एसपी को निर्देश जारी कर दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें- ‘जवान बेटे की मौत पर भी इतना दुख नहीं हुआ…’ जयराम रमेश पर क्यों भड़के सभापति जगदीप धनखड़?

इंटरनेट सेवा ठप

वहीं हरियाणा के गृह मंत्रालय ने शनिवार (10 फऱवरी) को एक आदेश जारी करते हुए बताया कि अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा और पुलिस जिला डबवाली में 11 फरवरी सुबह 6 बजे से लेकर 13 फरवरी रात 12 बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं, बल्क एसएमएस और डोंगल सर्विस ठप रहेंगी. इस दौरान पैदल, या फिर ट्रैक्टर-ट्रालियों व अन्य वाहनों के साथ जलूस निकालने, प्रदर्शन करने, मार्च करने, लाठी, डंडा या हथियार लेकर चलने पर प्रतिबंध लागू है. वहीं किसान संगठनों का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है, तबतक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

33 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

50 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

1 hour ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

1 hour ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

2 hours ago