ईडी के सामने पेश हुईं कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद.
Congress MLA Amba Prasad: झारखंड के बड़का गांव से कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद मंगलवार 9 अप्रैल को एक बार फिर ईडी के रांची स्थित कार्यालय में पेश हुईं. दोपहर करीब 3 बजे अंबा प्रसाद ईडी के रांची स्थित ऑफिस पहुंची जिसके बाद उनसे पूछताछ शुरू कर दी गई. इससे पहले ईडी ने भी सोमवार को अंबा प्रसाद और उनके भाई अंकित साव से इस मामले में 8 घंटे तक पूछताछ की थी. बता दें कि अंबा से यह पूछताछ हजारी बाग में जमीनों पर अवैध कब्जे और बालू कारोबारियों से उगाही मामले से जुड़ी हैं.
पूछताछ के बाद मीडियाकर्मियों से बात करते हुए अंबा ने बताया कि ED ने जब्त सारे मोबाइल का डाटा रिट्रीव कराया. ईडी ने ज्यादातर प्रश्न उन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से किए, जो उनसे जब्त किए गए थे. अंकित के मोबाइल का डाटा भी रिट्रीव करा कर बालू कारोबार से हुई आय पर सवाल किए गए. मालूम हो कि ईडी ने अंबा को चार अप्रैल को ही बुलाया था पर स्वास्थ्य कारणों से वह नहीं आ सकी थीं.
ये भी पढ़ेंः बिहार के सासाराम में झोपड़ी में आग लगने से 6 लोगों की मौत, चूल्हे से निकली चिंगारी से भभकी आग
26 अक्टूबर 2026, सोमवार का दिन मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए…
यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…
मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…
राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…
1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…
NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…