Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद से ED ने दूसरे दिन की पूछताछ, मनी लाॅन्ड्रिंग से जुड़ा है मामला

झारखंड से कांग्रेस की विधायक अंबा प्रसाद से ईडी ने लगातार दूसरे दिन पूछताछ की. इस दौरान जांच एजेंसी ने उनके भाई से भी बालू कारोबार और अवैध जमीनों पर कब्जे से जुड़े सवाल किए.

Congress MLA Amba Prasad

ईडी के सामने पेश हुईं कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद.

Congress MLA Amba Prasad: झारखंड के बड़का गांव से कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद मंगलवार 9 अप्रैल को एक बार फिर ईडी के रांची स्थित कार्यालय में पेश हुईं. दोपहर करीब 3 बजे अंबा प्रसाद ईडी के रांची स्थित ऑफिस पहुंची जिसके बाद उनसे पूछताछ शुरू कर दी गई. इससे पहले ईडी ने भी सोमवार को अंबा प्रसाद और उनके भाई अंकित साव से इस मामले में 8 घंटे तक पूछताछ की थी. बता दें कि अंबा से यह पूछताछ हजारी बाग में जमीनों पर अवैध कब्जे और बालू कारोबारियों से उगाही मामले से जुड़ी हैं.

पूछताछ के बाद मीडियाकर्मियों से बात करते हुए अंबा ने बताया कि ED ने जब्त सारे मोबाइल का डाटा रिट्रीव कराया. ईडी ने ज्यादातर प्रश्न उन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से किए, जो उनसे जब्त किए गए थे. अंकित के मोबाइल का डाटा भी रिट्रीव करा कर बालू कारोबार से हुई आय पर सवाल किए गए. मालूम हो कि ईडी ने अंबा को चार अप्रैल को ही बुलाया था पर स्वास्थ्य कारणों से वह नहीं आ सकी थीं.

ये भी पढ़ेंः बिहार के सासाराम में झोपड़ी में आग लगने से 6 लोगों की मौत, चूल्हे से निकली चिंगारी से भभकी आग

ये भी पढ़ेंः भ्रामक विज्ञापन मामलाः रामदेव-बालकृष्ण ने सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त मांगी माफी, कहा- ‘आदेश का पालन किया जाएगा’



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital