Bharat Express DD Free Dish

बिहार के सासाराम में झोपड़ी में आग लगने से 6 लोगों की मौत, चूल्हे से निकली चिंगारी से भभकी आग

Bihar Rohtas Fire: आग लगने के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. हालांकि लोगों ने झोपड़ी में लगी आग को बुझाने की कोशिश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पाई.

Bihar Rohtas Fire

आग लगने के बाद मौके पर जमा लोगों की भीड़.

Bihar Rohtas Fire: बिहार के सासाराम जिले के कछवां थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर पुल के पास मंगलवार दिन में एक झोपड़ी में आग लग जाने से 6 लोगों की मौत हो गई. वहीं 2 गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घायलों में देवराज चौधरी की 3 साल की बेटी शिवानी और शाम चौधरी की 45 वर्षीय पत्नी राजू देवी शामिल हैं.

आग लगने के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. हालांकि लोगों ने झोपड़ी में लगी आग को बुझाने की कोशिश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पाई. मृतकों में भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना के बड़हरा टोला निवासी देवराज चौधरी की पत्नी पुष्पा देवी, 6 साल का बेटा बजरंगी कुमार, 4 साल की बेटी काजल कुमारी, 1 साल की बेटी गुडिया शामिल हैं. वहीं तरारी थाना क्षेत्र के श्यामा चौधरी की 6 साल की बेटी कांति कुमारी, वीशावर थाना जुनागढ़ गुजरात के लेभद्रा निवासी दीपक चौधरी की 25 वर्षीय पत्नी माया देवी शामिल हैं.

Rohtas Fire: बिहार के रोहतास में दर्दनाक हादसा! चूल्हे की चिंगारी से घर में लगी भीषण आग, 8 जिंदा जले; 6 की मौत

ग्रामीणों ने बताया कि आग लगने की घटना खाना बनाने के बाद चूल्हे की चिंगारी से घटी. सभी लोग गेहूं की कटाई के बाद दोपहर में आकर खाना बनाने में व्यस्त हो गए थे. इस बीच आग ने झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया. वहीं स्टील की दीवार होने के कारण किसी को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया और सभी की दर्दनाक तरीके से जलकर मौत हो गई.

ये भी पढ़ेंः भ्रामक विज्ञापन मामलाः रामदेव-बालकृष्ण ने सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त मांगी माफी, कहा- ‘आदेश का पालन किया जाएगा’

ये भी पढ़ेंः ‘यह करो या मरो की लड़ाई…’ कांग्रेस नेता एके एंटनी बोले- मेरा बेटा चुनाव नहीं जीतना चाहिए



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read