प्रतीकात्मक फोटो.
चेन्नई के लॉटरी किंग सैंटियागो मार्टिंग सहित अन्य के यहां ईडी की छापेमारी लगातार जारी है. ईडी (ED) के मुताबिक छापेमारी के दौरान अब तक 5 करोड़ रुपए कैश बरामद किया गया है. ईडी ने कई अहम दस्तावेज भी बरामद किया है.
लगभग 20 जगहों पर ईडी की यह छापेमारी जारी है. यह छापेमारी मार्टिन, उनके दामाद आधव अर्जुन और चेन्नई, कोयम्बटूर, फरीदाबाद, लुधियाना और कोलकाता में उनके सहयोगियों के यहां चल रही है.
हाल ही में ईडी को मद्रास हाईकोर्ट से मार्टिन के खिलाफ जांच को आगे बढ़ाने की अनुमति मिली थी, क्योंकि तमिलनाडु पुलिस ने उसके और अन्य लोगों के खिलाफ चल रहे मामले को बंद करने का फैसला किया था. मार्टिन के दामाद भारतीय बास्केटबॉल महासंघ के अध्यक्ष भी है. ईडी ने पिछले साल मार्टिन के खिलाफ केरल में राज्य लॉटरी की धोखाधड़ी से बिक्री करके सिक्किम सरकार को 900 करोड़ रुपए से अधिक के कथित नुकसान से जुड़े मामले में 457 करोड़ रुपए की संपत्ति को जब्त किया था.
सैंटियागो मार्टिन (Santiago Martin) करीब 1368 करोड़ के चुनावी इलेक्ट्रॉल बॉन्ड खरीदने की वजह से चर्चा में आए थे. ईडी की कार्रवाई पहले भी हुई है. जिसमें ईडी ने लॉटरी किंग से जुड़े 61 फ्लैट्स, 82 प्लॉट समेत कोयम्बटूर स्थित 119.6 करोड़ रुपये मूल्य के 6 प्लॉट भी जब्त कर चुकी है. मार्टिन कोयम्बटूर में बैठकर कुछ राज्यों में सरकारी लॉटरी का काम संभालता है.
मार्टिन का घर कोयंबटूर जिले के थुडियालूर के पास वेल्लकिनार इलाके में है. मार्टिन होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल और मार्टिन ग्रुप ऑफ कंपनीज कॉरपोरेट कार्यालय पास में ही है. इसके अलावे मार्टिन विभिन्न राज्यों में लॉटरी व्यवसाय चलाने के लिए चर्चित है.
-भारत एक्सप्रेस
दशहरे पर रावण दहन और आतिशबाजी के बाद दिल्ली-NCR की हवा की गुणवत्ता बिगड़ गई…
Atal Awasiya Yojana: उत्तर प्रदेश सरकार की अटल आवासीय योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों…
Punjab Employees Strike: पंजाब में करीब 3 लाख सरकारी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सामूहिक…
Espionage Case: जम्मू-कश्मीर में तैनात भारतीय सेना के एक अधिकारी की पत्नी पर विदेशी और…
बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में अमन गांधी के बाहर होने से फैंस…
India US Trade Agreement: भारत और अमेरिका के बीच एक साल से अधिक समय से…