पूर्व MLA के घर ईडी का छापा
ED Raid at Dilbag Singh Residence: ईडी ने अवैध खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में हरियाणा के कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार और पूर्व इनेलो विधायक दिलबाग सिंह के आवास पर छापा मारा है. छापेमारी के दौरान दिलबाग सिंह के ठिकानों से भारी मात्रा में अवैध चीजें और कैश बरामद हुआ है.
ईडी से जुड़े सूत्रों के अनुसार, दिलबाग सिंह के घर से बड़ी मात्रा में अवैध विदेशी असलहे, 300 कार्टन में अवैध सामान, 100 से ज्यादा शराब की बोतलें और 5 करोड़ रुपये कैश के अलावा 5 किलो बुलियन बरामद किया है. ईडी ने संपत्ति के दस्तावेज भी बरामद किए हैं.
बुलियन सोने और चांदी के विशुद्ध टुकड़े मिले हैं. इसे 99.5 फीसदी शुद्ध सोना माना जाता है. यह सिल्लियां या फिर छड़ के रूप में होता है. नियमों के मुताबिक, इन्हें केंद्रीय बैंकों के भंडार में रखा जाता है. लगभघ 20 प्रतिशत खनन सोना दुनियाभर में केंद्रीय बैंकों के पास है. इन्हें घर पर रखना पूरी तरह से अवैध है.
जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के यमुनानगर जिले में कथित अवैध खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच ईडी कर रही है. इसी के तहत कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार और इंडियन नेशनल लोकदल के पूर्व MLA दिलबाग सिंह के ठिकानों पर छापेमारी की गई थी.
ईडी के अनुसार, ये पूरा मामला अवैध खनन से जुड़ा हुआ है. इसी के तहत यमुनानगर, सोनीपत, मोहाली, फरीदाबाद, चंडीगढ़ और करनाल में दोनों नेताओं से जुड़े करीब 20 ठिकानों की तलाशी ली गई. पिछले दिनों यमुनानगर और आसपास के जिलों में हुए कथित अवैध खनन को लेकर मामला दर्ज किया गया था. पुलिस की एफआईआर में जिक्र किया गया है कि अवैध खनन के जरिए भारी मात्रा में सोने-चांदी और अन्य प्रतिबंधित धातुओं की तस्करी की जा ही थी.
-भारत एक्सप्रेस
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…