चुनाव

Haryana Election Results: रुझानों में उलटफेर- BJP को अब 49 सीटों के साथ बहुमत, कांग्रेस के पिछड़ने पर बोले जयराम रमेश- सुस्त है EC की साइट

Haryana Election Results 2024 ECI Update: हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम आज आ रहे हैं. यहां सुबह 8 बजे से 90 विधानसभा सीटों के लिए वोट काउंटिंग जारी है. रुझानों में बड़ा उलटफेर हो गया है. यहां भाजपा को 45 से ज्यादा सीटें बताकर बहुमत दिखाया गया है. इससे पहले शुरुआती रुझानों में कांग्रेस एकतरफा जीत की ओर थी. कांग्रेस ने 65 सीटों को छू लिया था. भाजपा की सीटें कम होकर 17 रह गई थीं.

हरियाणा की 90 सीटों पर काउंटिंग: रुझान में उलटफेर, भाजपा को 49 सीटों के साथ बहुमत

पिछड़ने पर बोले कांग्रेस महासचिव- सुस्त है आयोग की साइट

हरियाणा में रुझानों पर पिछड़ने पर कांग्रेस ने EC (चुनाव आयोग) पर निशाना साधा. कांग्रेस महासचिव एवं संचार प्रभारी जयराम रमेश ने चुनाव आयोग को एक ज्ञापन सौंपकर अनुरोध किया कि वह अपने अधिकारियों को वेबसाइट को “सच्चे और सटीक आंकड़ों के साथ अपडेट करने के लिए तत्काल निर्देश जारी करे ताकि झूठी खबरों और दुर्भावनापूर्ण बयानों का जवाब दिया जा सके.” उन्होंने आरोप लगाया कि आयोग की साइट सुस्त है.

पानीपत में कांग्रेसियों ने वोटिंग मशीनों में धांधली का आरोप लगाया

मतगणना के बीच हरियाणा में कांग्रेस के एजेंट्स की ओर से वोटिंग मशीनों में धांधली का आरोप लगाया गया है. शिकायत होने पर पानीपत सिटी में वोटों की गिनती रोक दी गई. पहलवान विनेश फोगाट, जो इसी साल कांग्रेस में शामिल होकर चुनाव लड़ीं थीं. वे मतगणना के रुझानों में अपनी सीट पर आगे चल रही हैं.

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महासचिवों की बैठक बुलाई

दूसरी ओर, हरियाणा एवं जम्मू कश्मीर इन दो राज्यों में चल रही मतगणना के बीच देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महासचिवों की बैठक बुलाई है.

यह भी पढ़िए: Haryana J&K Election Results Live: हरियाणा में CM सैनी और हुड्डा आगे, गोपाल कांडा, विज और विनेश फोगाट पीछे, जम्मू कश्मीर में कांग्रेस-नेकॉ सरकार

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

3 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

3 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

4 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

4 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

5 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

5 hours ago