सांकेतिक तस्वीर
ED Raid: राजस्थान के पूर्व मंत्री से जुड़े करीब आधा दर्जन ठिकानों पर ईडी छापेमारी कर रही है. प्रवर्तन निदेशालय की टीम मंगलवार की सुबह पूर्व मंत्री महेश जोशी के बांसवाड़ा इलाके में स्थित ठिकानों पर पहुंची और छापेमारी की कार्रवाई शुरू की. बताया जा रहा है कि ईडी की ये कार्रवाई केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन योजना में हुए घोटाले को लेकर की जा रही है.
ईडी ने महेश जोशी के अलावा जल जीवन मिशन से जुड़े 5 बड़े अधिकारियों और ठेकेदारों के ठिकानों पर भी छापा मारा है. ईडी की ये कार्रवाई जयपुर और बांसवाड़ा के अलावा अन्य कई इलाकों में चल रही है. जिन लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है, उन्हें महेश जोशी का करीबी बताया जा रहा है.
राज्य में हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने जोशी को जयपुर की हवा महल सीट से चुनाव लड़ने के लिए टिकट देने से इनकार कर दिया था. इससे पहले एजेंसी ने दावा किया था कि कई बिचौलियों और प्रॉपर्टी डीलर ने जल जीवन मिशन से अवैध रूप से अर्जित धन की हेराफेरी के लिए राजस्थान सरकार के पीएचई विभाग के अधिकारियों की मदद की थी.
उसने यह भी आरोप लगाया कि जांच में पाया गया कि ठेकेदारों ने इंडियन रेलवे कंस्ट्रक्शन इंटरनेशनल लिमिटेड (इरकॉन) द्वारा जारी कथित फर्जी कार्य समापन प्रमाणपत्रों के आधार पर और पीएचई विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को रिश्वत देकर जल जीवन मिशन के कार्यों से संबंधित निविदाएं हासिल की थीं.
-भारत एक्सप्रेस
EaseMyTrip भारत में Apple Pay का लॉन्च पार्टनर बना है. जानिए Apple Pay से ट्रैवल…
इंदौर में आयोजित भारतीय पत्रकारिता महोत्सव सीजन-18 में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय शामिल…
Dubai Tel Aviv Flight: प्लंबर यानिव हायून को लेकर सोशल मीडिया पर एक अलग ही…
Aaj Ka Panchang 2 October 2026: 2 अक्टूबर 2026 के पंचांग में षष्ठी तिथि सुबह…
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज चंद्रमा वृष राशि में गोचर कर रहे हैं.…
Pitru Paksha Panchang: 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी…