देश

Jammu And Kashmir: जम्मू-कश्मीर के पू्र्व सीएम फारूक अब्दुल्ला को ED ने भेजा समन, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज होगी पूछताछ

Jammu And Kashmir: प्रवर्तन निदेशालय ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के मुखिया और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यंत्री फारूक अब्दुल्ला को पूछताछ के लिए समन भेजा है. ईडी की की ओर से ये समन मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में पूछताछ के लिए जारी किया गया है. फारूक अब्दुल्ला को गुरुवार (11 जनवरी) को पेश होने के लिए कहा गया है.

11 जनवरी को ईडी दफ्तर में पेश होने के लिए कहा गया

मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला को ईडी ने बुधवार को समन भेजा है. जिसमें उन्हें 11 जनवरी को ईडी दफ्तर में पेश होने के लिए कहा गया है. फारूक अब्दुल्ला को जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ये समन जारी किया गया है. ईडी ने साल 2022 में इस मामले में चार्जशीट दाखिल की थी.

क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़ा है मामला

बता दें कि क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े घोटाला मामले में फारूक अब्दुल्ला के खिलाफ ईडी ने 2022 में आरोप पत्र दाखिल किया था. जिसमें अब्दुल्ला के अलावा तत्कालीन जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारी रहे अहसान अहमद मिर्जा, मीर मंजूर गजानफर को आरोपी बनाया गया था. ईडी ने ये चार्जशीट जम्मू-कश्मीर की एक अदालत में पेश की थी. इसमें अब्दुल्ला समेत अन्य लोगों पर धन शोधन के आरोप लगे थे.

फारूक अब्दुल्ला की जब्त हुई थी संपत्ति

गौरतलब है कि जेकेसीए से ये पूरा मामला जुड़ा हुआ है. इस मामले में ईडी पहले भी कार्रवाई कर चुकी है. तब प्रवर्तन निदेशालय ने 21.55 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति को जब्त किया था. जिसमें फारूक अब्दुल्ला, अहसान अहमद मिर्जा और मीर मंजूर की संपत्ति शामिल थी.

ईडी ने कार्रवाई को लेकर कहा था कि JKCA के बैंक खाते से बिना किसी कारण नकदी को निकाला गया था. इसके साथ ही क्रिकेट एसोसिएशन का पैसा कई निजी खातों में भेजा गया था. इसमें एसोसिएशन से जुड़े कुछ अधिकारी भी शामिल थे.

यह भी पढ़ें: Vibrant Gujarat Global Summit: “प्रधानमंत्री बोलते हैं तो पूरी दुनिया सुनती है”, मुकेश अंबानी बोले- भारतीय इतिहास के सबसे सफल PM हैं मोदी

ईडी ने मामले की जांच के लिए सीबीआई की ओर से दर्ज की गई FIR को आधार बनाया था. सीबीआई ने इस मामले में जुलाई 2018 में FIR दर्ज की थी. इसमें जेकेसीए को गलत ढंग से नुकसान दिखाया गया था. इसके अलावा इससे जुड़े लोगों को 43.69 करोड़ रुपये का फायदा पहुंचाने की बात भी कही गई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

अरे ये क्या हो गया…! प्रचार में दिन-रात एक किए, पर पर्चा भरना ही भूल गई सरपंच प्रत्याशी

राजस्थान के झालावाड़ जिले में सरपंच पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहीं मनभर…

2 minutes ago

‘यूरोप के दिल में लोकतंत्र पर सीधी चोट…!’ पीएम और राष्ट्रपति की जंग में कैसे तमाशा बना पोलैंड?

पोलैंड की संवैधानिक अदालत के मुख्य न्यायाधीश के निलंबन और अदालत परिसर में पुलिस कार्रवाई…

21 minutes ago

पंचकूला के सरकारी स्कूल में हैरान करने वाली घटना, तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की बच्ची पर किया जानलेवा हमला

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…

43 minutes ago

काशी-दिल्ली स्लीपर वंदे भारत के शुभारंभ से पहले प्रधानमंत्री मोदी बोले- आस्था को अवसर और परंपरा को आधुनिकता से जोड़ेगी ट्रेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से उत्तर प्रदेश की पहली स्लीपर वंदे भारत…

1 hour ago

हवा से रोज बनेगा 1,000 लीटर पीने का पानी…! नोबेल विजेता की खोज से मिटेगी दुनिया की प्यास?

नोबेल पुरस्कार विजेता केमिस्ट ओमार याघी ने ऐसी तकनीक विकसित की है, जो हवा में…

1 hour ago