खेल

ODI Tri-Nation Series: भारत और साउथ अफ्रीका की अंडर-19 टीम को संयुक्त रूप से घोषित किया गया विजेता, बारिश ने बिगाड़ा खेल

India U-19 vs South Africa U-19: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 से पहले जूनियर प्लेयर्स वाली भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका में धमाल मचा दिया. साउथ अफ्रीका, अफगानिस्तान के साथ वनडे ट्राई-नेशन सीरीज में भारतीय अंडर-19 टीम ने एक भी मैच नहीं गंवाया और लगातार चार मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई. लेकिन बिना फाइनल मैच खेले ही भारत और साउथ अफ्रीका की अंडर-19 टीम को संयुक्त रूप से विजेता घोषित कर दिया गया. अब 19 जनवरी से शुरू हो रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप में दोनों टीमें अपना दमखम दिखाना चाहेंगी.

भारत और साउथ अफ्रीका टीम संयुक्त रूप से बनी विजेता

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच ट्राई नेशन अंडर 19 सीरीज का फाइनल मैच चोहानिसबर्ग में खेला जाना था, लेकिन बारिश के कारण टॉस तक नहीं हो सका. बिना गेंद फेंके ही खेल को रद्द कर दिया गया. क्योंकि फाइनल मैच के लिए कोई रिजर्व डे का प्रावधान नहीं था. जिसके चलते भारतीय अंडर 19 टीम और साउथ अफ्रीका की अंडर 19 टीम को संयुक्त रूप से विजेता घोषित कर दिया गया. मैच से जुड़े अधिकारियों ने निर्धारित कट ऑफ समय तक बारिश खत्म होने और खेल शुरू होने का इंतजार किया. उसके बाद ओल्ड एडवर्डियन्स क्रिकेट ग्राउंड क्लब में होने वाले मैच को रद्द करने का फैसला किया गया.

ये भी पढ़ें- IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज में रोहित शर्मा के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका, 18 छक्का लगाए तो इस आंकडे को छूने वाले बनेंगे पहले बल्लेबाज

वर्ल्ड कप में बांग्लादेश से होगी पहली भिड़ंत

साउथ अफ्रीका में खेले गये वनडे ट्राई नेशन सीरीज में संयुक्त रूप से विजेता बनने वाली अंडर 19 भारतीय टीम अब 19 जनवरी से अंडर 19 वर्ल्ड कप में भिड़ेगी. भारत का पहला मुकाबला बांग्लादेश के साथ है. उदय सहारन की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने ट्राई नेशन सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया. लीग मैच में उदय सहार और आदर्श सिंह ने शतकीय पारी खेली थी. जिसके बाद से दोनों खिलाड़ी अंडर 19 वर्ल्ड कप में भारत को चैंपियन बनाना चाहेंगे. शनिवार को भारत प्रोटोरिया में अंडर 19 वर्ल्ड कप के अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी. वहीं 17 जनवरी को भारत अपना दूसरा अभ्यास मैच श्रीलंका से खेलेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

सर्वपितृ अमावस्या पर राशि के अनुसार करें दान, जानें मेष से मीन तक के उपाय

Sarva Pitru Amavasya 2026 Daan: सर्वपितृ अमावस्या पर पितरों के तर्पण, श्राद्ध और दान-पुण्य का…

14 minutes ago

महिला पहलवानों की अपील पर राऊज एवेन्यु कोर्ट में सुनवाई; बृजभूषण सिंह को बरी किए जाने को दी गई है चुनौती

राऊज एवेन्यु कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह को यौन शोषण के आरोपों से बरी किए…

15 minutes ago

Ayodhya News: पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. आलिया जुबैरी से मारपीट का आरोप, पेट्रोल पंप विवाद में हंगामा

अयोध्या में पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. आलिया जुबैरी ने पेट्रोल पंप में हिस्सेदारी के विवाद…

18 minutes ago

जिस मां ने पाला, उसी की बन गई कातिल, इंस्टाग्राम वाले प्यार के लिए बेटी ने उठाया खौफनाक कदम

Sonipat Mother Murder Case: हरियाणा के सोनीपत में बेटी जानवी पर अपने प्रेमी विकास के…

27 minutes ago

मान सरकार को बड़ा झटका? जज नागू ने खुद को सुनवाई से किया अलग, अब 12 को फैसला

Bhagwant Mann OSD Case: पंजाब सीएमओ के कथित भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच के खिलाफ याचिका…

50 minutes ago

‘शांतिपूर्ण प्रदर्शन हमारा हक…’ जंतर-मंतर बैन के खिलाफ भड़की यूथ कांग्रेस, हाईकोर्ट ने लटकाया मामला

Delhi High Court: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के खिलाफ यूथ कांग्रेस पहुंची…

1 hour ago