लाइफस्टाइल

रिश्तो को मजबूत बनाने के लिए इस चॉकलेट डे पर बनाएं ये टेस्टी डिशेज, पार्टनर को दें बेस्ट सरप्राइज

Chocolate Day 2024: वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी से हो चुकी है. 7 फरवरी को रोज डे और 8 फरवरी को प्रपोज डे के बाद अब आज 9 फरवरी को चॉकलेट डे मनाया जा रहा है. जैसा की नाम से ही साफ है इस दिन कपल्स एक-दूसरे को चॉकलेट गिफ्ट कर अपने रिश्ते में और मिठास घोलने की कोशिश करते हैं. हालांकि आप चाहें तो इस दिन को अपने पार्टनर के लिए और अधिक खास बनाने के लिए चॉकलेट से कुछ चीजें बनाकर आप सरप्राइज दे सकते हैं.

चॉकलेट शेक

आप चॉकलेट डे की स्टार्टिंग अपने पार्टनर को उनकी फेवरेट चॉकलेट देकर कर सकते हैं. वेलेंटाइन वीक शुरु होते ही आपको मार्केट में काफी सारी अलग -अलग वैरायटी की चॉकलेट्स मिल सकती हैं. इसकी मदद से आप अपने पार्टनर के लिए टेस्टी चॉकलेट शेक तैयार कर सकते हैं. खासकर डेजर्ट या ब्रेकफास्ट में चॉकलेट शेक सर्व करके आप अपने पार्टनर के साथ दिन की बेस्ट शुरूआत कर सकते हैं. वहीं इसमें आइसक्रीम एड करके आप इसे टेस्टी और यम्मी बना सकते हैं.

हॉट चॉकलेट

वैसे तो हॉट चॉकलेट बच्चों को बेहद पसंद होती है, लेकिन ठंड के मौसम में हर कोई इसे पीना काफी पसंद करते हैं. अगर आप अपने पार्टनर के साथ कुछ समय बिताना चाहते हैं, तो हॉट चॉकलेट बनाकर इसे कॉफी डेट की तरह ही परोसें.

चॉकलेट केक

जब बात चॉकलेट डे की हो, और केक ना बने, ऐसा तो हो ही नहीं सकता. ऐसे में आप अपने हाथों से बना चॉकलेट केक पार्टनर के लिए तैयार कर सकते हैं. इसे बनाना थोड़ा मेहनत का काम जरूर है, लेकिन जब आप अपने पार्टनर को ये बनाकर खिलाएंगे, तो उनके चेहरे की खुशी देखकर आप अपनी थकान भूल जाएंगे. वहीं अपने पार्टनर के साथ चॉकलेट केक काटकर आप वैलेंटाइन वीक को खास बना सकते हैं.

चॉकलेट कप केक

अगर आपके पास पूरा केक बनाने का समय नहीं है, तो आप चॉकलेट कप केक बनाकर अपने पार्टनर को खुश कर सकते है. आजकल तो 3-5 मिनट में माइक्रोवेव की मदद से कप केक तैयार हो जाता है. वहीं आपके हाथों से बना प्यार भरा ये चॉकलेट केक देखकर पार्टनर भी खुशी से झूम उठेंगे. साथ ही चॉकलेट केक को सजाकर और प्यार भरा नोट लिखकर आप अपने पार्टनर को खास अंदाज में अपनी फीलिंग्स शेयर कर सकते हैं.

चॉकलेट कुकीज

बाजार में मिलने वाले ज्यादातर कुकीज में अंडा मिला होता है. जिसके चलते शाकाहारी लोग चाहकर भी इसे खाना पसंद नहीं करते हैं. ऐसे में अगर आपके पार्टनर नॉनवेजिटेरियन हैं और कुकीज खाने के शौकीन हैं. तो आप अपने हाथों से उनके लिए चॉकलेट कुकीज तैयार कर सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

विधान परिषद चुनाव में किसका पलड़ा भारी? यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों में वोटिंग, 27 अक्टूबर को नतीजे

MLC Elections: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर मतदान…

23 minutes ago

Gajkesari Rajyog 2026: नवंबर की शुरुआत में बनेगा सबसे दुर्लभ ‘गजकेसरी राजयोग’! इन 3 राशियों पर होगी छप्परफाड़ धनवर्षा

Gajkesari Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, नवंबर 2026 की शुरुआत में सिंह राशि में…

39 minutes ago

दिल्ली में वाहन चोरी, रांची में ठिकाना! कांके में रेड के दौरान 2 थार और 4 बाइक बरामद

रांची के कांके में दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में दो थार…

48 minutes ago

काशी के आसमान में गरजे राफेल-सुखोई: ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में वायुसेना के करतबों ने किया मंत्रमुग्ध

वाराणसी में भारतीय वायुसेना के ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में राफेल, सुखोई-30 MKI, तेजस…

56 minutes ago

‘थूककर चाटने वाला…’ Ex गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह के पास लौटेंगे पवन सिंह! पत्नी ज्योति ने कसा तंज

पवन सिंह के अक्षरा सिंह से माफी मांगने के बाद पत्नी ज्योति सिंह का वीडियो…

1 hour ago