देश

पोर्नोग्राफी मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, Raj Kundra के आवासों और दफ्तरों पर छापेमारी

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पोर्नोग्राफी से जुड़े मामले में राज कुंद्रा के आवासों और दफ्तरों पर छापेमारी की है. हालांकि ईडी ने सिर्फ राज कुंद्रा ही नहीं, बल्कि पोर्नोग्राफी मामले से जुड़े कई अन्य व्यक्तियों के यहां भी छापेमारी की.

यह कार्रवाई अश्लील सामग्री के प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन से जुड़े मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से की गई गतिविधियों के खिलाफ की गई है. इससे पहले 2021 में राज कुंद्रा पर पोर्नोग्राफी मामले में शामिल होने का आरोप लगा था, जिसके चलते उन्हें गिरफ्तार किया गया था. हालांकि, दो महीने बाद उन्हें कुछ शर्तों के साथ जमानत मिल गई थी.

इस साल की शुरुआत में ईडी ने राज कुंद्रा की संपत्ति कुर्क कर ली थी. इसमें जुहू का एक फ्लैट, पुणे का एक बंगला, और 98 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर शामिल थे. राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी ने अपनी बेगुनाही का दावा करते हुए कहा कि उन्होंने ईडी की जांच में पूरा सहयोग किया है.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

6 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

7 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

7 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

7 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

7 hours ago