आस्था

शनि की 2 राशियों में होगा शुक्र का प्रवेश, साल का आखिरी महीना 6 राशियों के लिए खास

Shukra Gochar December 2024 Rashifal: ऐश्वर्य, सुख और धन-संपत्ति का कारक शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहा है. दिसंबर में शुक्र देव दो बार राशि परिवर्तन करेंगे. शुक्र देव इस क्रम में सबसे पहले 2 दिसंबर को शनि की राशि मकर में प्रवेश करेंगे. इसके बाद 28 दिसंबर को शनि की दूसरी राशि कुंभ में शुक्र का प्रवेश होगा. ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को सौंदर्य, कला, प्रेम, आकर्षण और दांपत्य सुख का भी कारक माना गया है. ऐसे में शनि की दोनों राशियों में शुक्र का प्रवेश किन राशियों के जीवन पर क्या असर डालेगा, जानिए.

तुला राशि

शुक्र-गोचर की अवधि में मनोबल ऊंचा रहेगा. प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यों में गति आएगी. कार्यस्थल पर प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और सम्मान मिलेगा. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. जीवन साथी के सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. प्रेम संबंध अनुकूल रहेगा. जॉब के लिए प्रयास करने वालों को अच्छा अवसर मिलेगा.

वृश्चिक राशि

शुक्र गोचर के दौरान भाग्य का साथ मिलेगा. जीवनसाथी से चल रहा मतभेद दूर होगा. नए प्रेम प्रसंग की शुरुआत कर सकते हैं. पार्टनरशिप के व्यापार में आर्थिक तरक्की होगी. दैनिक आमदनी में इजाफा होगा. शादी में आ रही अड़चनें दूर होंगी.

धनु राशि

शुक्र गोचर के दौरान पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी. घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा. व्यापार करने वालों के लिए समय अनुकूल रहेगा. अपनों से तनाव हो सकता है. धन संग्रह करने में कामयाब होंगे.

यह भी पढ़ें: इन 3 राशियों के लिए साल का सबसे भग्यशाली महीना दिसंबर, होगा चौतरफा लाभ

मकर राशि

मानसिक शक्ति बढ़ेगी. शुक्र गोचर के दौरान मानसिक प्रसन्नता रहेगी. लव लाइफ में सकारात्मक सुधार देखने को मिल सकता है. साझेदारी वाले कार्यों में प्रगति होगी. जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर शुभ समाचार मिल सकता है. संतान पक्ष से गुड न्यूज मिलेगा.

कुंभ राशि

शुक्र के शनि की राशि में जाने से तुला राशि से जुड़े लोगों को भोग-विलास की वस्तुओं पर खर्च बढ़ेगा. आकस्मिक धन लाभ हो सकता है. प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के लिए अधिक मेहनत करना पड़ेगा. सुख के साधनों पर भी खर्च बढ़ेगा. दूर की यात्रा का योग बनेगा. परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर तनाव हो सकता है.

मीन राशि

शुक्र-गोचर से सुख-संसाधनों में वृद्धि होगी. संतान पक्ष से चिंता बढ़ सकती है. पिता की विरासत का लाभ मिल सकता है. छात्रों को पढ़ाई-लिखाई में अवरोध उत्पन्न हो सकता है. पराक्रम में वृद्धि होगी. परिवार में भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: गजलक्ष्मी योग से होगी नए साल की शुरुआत, सोने की तरह चमकेगी इन 5 राशि वालों की किस्मत

Dipesh Thakur

Recent Posts

यूपी के 70 हजार शिक्षकों के लिए आई सबसे बड़ी खुशखबरी! योगी सरकार का प्रमोशन और एरियर पर बड़ा ऐलान

UP Teacher Promotion News: उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में 10 साल से पदोन्नति का…

8 minutes ago

24 घंटे, 5 खौफनाक हादसे और 50 से ज्यादा मौतें: कोलकाता से ग्वालियर तक…काल बनकर टूटी रफ्तार

शारदीय नवरात्र के दौरान पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हुए पांच…

39 minutes ago

महंगी बिजली से मिलेगी मुक्ति! छत पर लगाएं सोलर पैनल, सरकार से सीधे खाते में पाएं भारी सब्सिडी

PM Surya Ghar Yojana: केंद्र सरकार की 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत…

42 minutes ago

स्मार्ट लोग नहीं करते गधों जैसी मेहनत! इन 5 AI टूल्स से रोज बचाएं अपने 3 घंटे

AI Productivity Tools 2026: भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कमी को दूर करने के…

1 hour ago

नवरात्रि स्पेशल: क्या आपने खाई है ये क्रिस्पी फलाहारी डिश? आज ही नोट करें साबूदाना थालीपीठ की आसान विधि

Navratri Special Recipe: नवरात्रि व्रत में बोरिंग साबूदाना खिचड़ी की जगह इस बार ट्राई करें…

1 hour ago