Bharat Express

BJP Candidates List: लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्‍मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी, गडकरी नागपुर, पीयूष गोयल मुंबई से; सामने आए 72 नाम

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्‍मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी हो गई है. इस सूची में 72 नाम सामने आए हैं. गडकरी नागपुर, पीयूष गोयल मुंबई नॉर्थ से चुनाव लड़ेंगे. हरियाणा के पूर्व CM करनाल से कैंडिडेट बनाए गए हैं.

Lok Sabha Election 2024 BJP Candidate 2nd List

भाजपा की दूसरी सूची में 72 उम्मीदवार हैं, जिनमें कई केंद्रीय मंत्रियों के भी नाम हैं.

Lok Sabha Election 2024 BJP Candidates List: दुनिया की सबसे बड़ी सियासी पार्टी भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव-2024 की तैयारियों में जोर-शोर से जुटी है. इस महीने की शुरूआत में ही भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची घोषित की थी. अब देर रात उसने दूसरी सूची की भी घोषणा कर दी है.

भाजपा की दूसरी सूची में 72 उम्मीदवारों के नाम हैं. इनमें नागपुर से नितिन गडकरी, मुंबई नॉर्थ से पीयूष गोयल और हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को टिकट दिया गया है. इनके अलावा एक दिन पहले ही हरियाणा के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने वाले मनोहर लाल खट्‌टर करनाल से उम्मीदवार घोषित किए गए हैं. इससे पहले 2 मार्च को सत्तारूढ़ पार्टी ने उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची में 100 से ज्यादा नाम घोषित किए थे, जिनमें 34 केंद्रीय मंत्रियों को भी लोकसभा चुनाव का टिकट दिया गया था.

BJP

दूसरी लिस्ट: कहां कितने उम्मीदवार घोषित?

गुजरात- 7
दिल्ली- 2
हरियाणा- 6
हिमाचल प्रदेश-2
कर्नाटक- 20
मध्य प्रदेश – 5
उत्तराखंड- 2
महाराष्ट्र- 20
तेलंगाना- 06
त्रिपुरा- 1

Piyush-goyal

ये रहे बड़े चेहरे, जिन्हें मिला टिकट

  • केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल मुंबई नॉर्थ से चुनाव लड़ेंगे
  • केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी कर्नाटक के धारवाड़ से चुनाव लड़ेंगे
  • केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी महाराष्ट्र के नागपुर से चुनाव लड़ेंगे
  • हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल से चुनाव लड़ेंगे
  • केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से चुनाव लड़ेंगे
  • कर्नाटक के पूर्व सीएम बसवराज बोम्मई हावेरी से चुनाव लड़ेंगे
  • सांसद तेजस्वी सूर्या बेंगलुरु दक्षिण से चुनाव लड़ेंगे
  • भाजपा नेता अनिल बलूनी उत्तराखंड के गढ़वाल से चुनाव लड़ेंगे

Manohar Lal Khattar

हरियाणा में इन सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार घोषित

हरियाणा में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल से अशोक तंवर सिरसा से, बंटो कटारिया अंबाला से, धर्मबीर सिंह भिवानी-महेंद्रगढ़ से, राव इंद्रजीत सिंह यादव गुरुग्राम से और कृष्णपाल गुर्जर फरीदाबाद से चुनाव लड़ेंगे.

यह भी पढ़िए: लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्‍मीदवारों की पहली लिस्ट में PM मोदी-शाह समेत 195 नाम, देखिए— किस सीट पर कौन

यह भी पढ़िए: ‘आपको देश की तरक्की दिख नहीं रही, मोदी सरकार ने 12वीं से 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बना दिया’, राहुल गांधी के बयान पर बोले तरुण चुघ- खिसियानी बिल्ली खंभा नोंचे

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Live

Also Read