देश

निवेशकों के चेहरे खिले…बंपर उछाल के साथ खुला शेयर बाजार, इन सेक्टर्स की कंपनियों के Shares मचा रहे धूम

भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में खुले. इसकी वजह मई में महंगाई कम होना है. बुधवार को सरकार की ओर से जारी आंकड़ों में बताया गया था कि मई में खुदरा महंगाई दर गिरकर 4.75 प्रतिशत रह गई है, जो अप्रैल में 4.83 प्रतिशत थी.

गुरुवार को शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स ने 77,145 और निफ्टी ने 23,481 का नया ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड बनाया. सुबह 9:25 तक सेंसेक्स 340 अंक या 0.44 प्रतिशत बढ़कर 79,946 अंक और निफ्टी 106 अंक या 0.46 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,429 अंक पर था.

इनमें आई तेजी

बाजार में चौतरफा खरीदारी देखी जा रही है. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर 1724 शेयर हरे निशान में और 340 शेयर लाल निशान में हैं. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 387 अंक या 0.72 प्रतिशत बढ़कर 54,612 अंक और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 86 अंक या 0.49 प्रतिशत बढ़कर 17,879 अंक पर है. इंडिया विक्स 2.22 प्रतिशत गिरकर 14.07 अंक पर है, जो दिखाता है कि बाजार में स्थिरता लौट रही है.

एफएमसीजी और मीडिया इंडेक्स लाल निशान में

सेक्टर के हिसाब से देखें तो आईटी, ऑटो, पीएसयू बैंक, रियल्टी, मेटल और इन्फ्रा में तेजी है. वहीं, एफएमसीजी और मीडिया इंडेक्स लाल निशान में है. सेंसेक्स पैक में विप्रो, टेक महिंद्रा, नेस्ले, टाइटन, बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक, कोटक महिंद्रा बैंक, इन्फोसिस, टीसीएस और एमएंडएम टॉप गेनर्स हैं. रिलायंस, पावर ग्रिड और एचयूएल टॉप लूजर्स हैं.

जानकारों का कहना है कि महंगाई के मोर्चे पर अच्छी खबर है. अमेरिका और भारत दोनों में महंगाई कम हुई है. अमेरिका में महंगाई घटकर 3.3 प्रतिशत पर आ गई है. वहीं, भारत में यह घटकर 4.75 प्रतिशत पर रह गई है. ऐसे में ब्याज दर कटौती की उम्मीद को दोनों ही देशों में बल मिला है और यह बाजार के लिए सकारात्मक है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

42 seconds ago

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

5 minutes ago

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

32 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

34 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago