यूटिलिटी

मोदी सरकार की गारंटी 1 करोड़ परिवारों को देगी 300 यूनिट तक फ्री बिजली, जानिए कितनी मिलेगी सब्सिडी और आवेदन करने का तरीका

PM – Surya Ghar: Muft Bijli Yojna: भारत सरकार द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं में से एक पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना भी है. इसके माध्यम से 1 करोड़ परिवारों को हर महीने 300 यूनिट बिजली मुफ्त में प्रदान करने की योजना है. सरकार के द्वारा लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह योजना शुरू करने की घोषणा की थी. अब इस योजना को शुरू कर दिया गया है.

इसके तहत 1 करोड़ परिवारों को लाभ देने की योजना है. साथ ही बचे हुए बिजली को बेचकर भी लाभ उठा सकते हैं. केंद्र सरकार इसके तहत सब्सिडी भी प्रोवाइड कराएगी. ऐसे में अगर आप भी प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको कुछ खास बातों के बारे में विस्तार से जान लेना चाहिए ताकि आपको किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े.

क्या है योजना

इस योजना को शुरू करने के पीछे सरकार का लक्ष्य मुफ्त बिजली प्रदान करके देश के 1 करोड़ घरों को रोशन करना है. इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा 75,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया जाएगा. इस योजना के अंतर्गत लोगों के घरों पर सोलर पैनल लगवाए जाएंगे, जिससे उन्हें 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ मिलेगा.

कितनी मिलेगी सब्सिडी

अगर आप सोलर पैनल लगवाने वाले हैं तो इसका खर्च अलग-अलग हो सकता है. 1 किलोवाट के लिए खर्च करीब 90 हजार रुपये, 2 किलोवाट के लिए करीब 1.5 लाख रुपये और 3 किलोवाट के लिए 2 लाख रुपये तक का खर्च आ सकता है.

ये भी पढ़ें: घर बैठे सिर्फ 5 मिनट में Aadhaar Card को Ration card से करें लिंक, यहां जानें पूरा प्रॉसेस

अगर आप किसी आवासीय घर के लिए छत पर सौर पैनल लगाने की योजना बना रहे हैं तो आप इस योजना के तहत सब्सिडी के लिए भी आवेदन कर सकते हैं. इसके तहत 1 किलोवाट के लिए 18,000 रुपये, 2 किलोवाट तक 30,000 रुपये और 3 किलोवाट के लिए कुल सब्सिडी 78,000 रुपये दी जाएगी.

आवेदन करने का तरीका

1. सबसे पहले आपकों इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmsuryaghar.gov.in पर जाना होगा. सबसे पहले आपको Register करना पड़ेगा, जिसके लिए आपको इन डिटेल्स की जरूरत होगी.

2. फिर सबसे पहले अपना राज्य चुनें. अपनी बिजली वितरण कंपनी का चयन करें और अपना बिजली उपभोक्ता नंबर दर्ज करें. फिर मोबाइल नंबर और ईमेल दर्ज कर पोर्टल पर दिए गए निर्देशों का पालन करें.

3. बिजली उपभोक्ता नंबर और मोबाइल नंबर के साथ लॉगिन करें. फॉर्म के अनुसार Apply For Rooftop Solar के ऑप्शन पर क्लिक करें.

4. फिर डिस्कॉम (बिजली वितरण कंपनी) से की मंजूरी का इंतजार करना पड़ेगा. मंजूरी मिलने के बाद आप अपने डिस्कॉम में किसी भी पंजीकृत विक्रेता से सोलर पैनल इंस्टॉल करवा सकते हैं.

5. एक बार इंस्टॉलेशन पूरा हो जाने पर, इसका ब्योरा जमा करें और नेट मीटर के लिए आवेदन करें. नेट मीटर की स्थापना और डिस्कॉम द्वारा निरीक्षण के बाद वे पोर्टल से कमीशनिंग प्रमाणपत्र तैयार करेंगे.

6. इसके बाद आप सब्सिडी के लिए भी आवेदन कर सकते हैं. एक बार जब आपको कमीशनिंग रिपोर्ट मिल जाएगी. पोर्टल के माध्यम से बैंक खाते का विवरण और एक कैंसिल चेक जमा करें. आपको 30 दिनों के भीतर आपके बैंक खाते में आपकी सब्सिडी प्राप्त हो जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

भोपाल से दिल्ली ट्रांसफर होगा ट्विशा शर्मा सुसाइड केस? सीबीआई ने सौंपी रिपोर्ट

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट एक सप्ताह बाद ट्रांसफर याचिका पर…

6 minutes ago

न्यायपालिका की छवि और सोशल मीडिया वायरल वीडियो! सुप्रीम कोर्ट ने लाइव स्ट्रीमिंग की नीति पर दिए बड़े संकेत

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह अदालत की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग और वीडियो…

15 minutes ago

पत्रकारिता से राजनीति और कारोबार तक, आर.के. सिन्हा का सफर थमा; 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

बिहार के भोजपुर से निकलकर पत्रकारिता, कारोबार, समाजसेवा और राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने…

23 minutes ago

डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट: पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर सवाल!

Digital Personal Data Protection Act: हाल ही में डिजिटल न्यूज़ पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) ने सुप्रीम…

38 minutes ago

बद्रीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 लोगों की मौत; खराब मौसम बना हादसे की वजह

उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ धाम से लौट रहा एक हेलीकॉप्टर खराब मौसम के…

44 minutes ago

कैफे का नाम काशी…मेन्यू में बीफ और दीवार पर जिन्ना, यूपी के यूट्यूबर पर FIR से केरल में मचा बवाल

YouTuber Amrit Singh Darren: केरल में एक सोशल मीडिया वीडियो को लेकर बड़ा विवाद खड़ा…

49 minutes ago