देश

कूनो नेशनल पार्क में एक और चीते की मौत, अब तक 8 चीतों ने तोड़ा दम, साउथ अफ्रीका से लाया गया ‘सूरज’

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में चीतों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. शुक्रवार को चीता प्रोजेक्ट को एक और झटका लगा, जब एक चीते की मौत की खबर आई. कूनो में दक्षिण अफ्रीका से लाया गया चीता ‘सूरज’ मृत पाया गया है. सूरज की मौत के साथ ही अब तक कूनो में 8 चीतों की मौत हो गई है.

तीन दिन पहले ही तेजस नामक चीते की रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई थी. तेजस को भी दक्षिण अफ्रीका से ही लाया गया था. फिलहाल उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, इसके बाद ही मौत की वजह सामने आ पाएगी. दूसरी तरफ, कूनो में चीतों की मौत को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी एवं पीएम मोदी पर निशाना साधना शुरू कर दिया है.

एमपी कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, “कूनो में एक और चीते की मौत- कूनो में नरेंद्र मोदी के इवेंट के बाद से ये आठवीं मौत है. दो दिन पहले भी एक चीते की मौत हुई थी. अब तक मरनेवालों में पाँच चीते और तीन शावक शामिल हैं.”

ये भी पढ़ें: Bihar LathiCharge: बीजेपी नेता की मौत मामले में नड्डा ने बनाई उच्च स्तरीय जांच समिति, रघुवर दास को दी गई जिम्मेदारी

कांग्रेस ने सीएम शिवराज सिंह चौहान पर भी निशाना साधा और कहा, “आपकी सरकार कुछ नहीं संभाल सकती. डबल इंजन की नहीं, डबल मुसीबत और डबल आफ़त की सरकार है.”

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

10 minutes ago

12 महीने में 119 बच्चों को घर पहुंचाया, दिल्ली पुलिस की महिला हेड कॉन्स्टेबल चंचल बनीं मिसाल

दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…

1 hour ago

13 करोड़ का खिलाड़ी CSK में आधे दाम पर? धोनी की टीम ने रचा बड़ा खेल, बदले में SRH को क्या मिला?

IPL 2027 ट्रेडिंग विंडो में CSK और SRH ने बड़ा सौदा किया है. लियाम लिविंगस्टन…

1 hour ago

PM मोदी ने पैरा खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला, बोले- हिम्मत हो तो कोई मंजिल दूर नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके…

2 hours ago