Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Greater Noida: घर से सटे बिजली के तार पर लगा हाथ, महिला की दर्दनाक मौत; धूं-धूं कर जलती रही, लोग Video बनाते रहे

ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने कहा, “रबूपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मिर्जापुर गांव की रहने वाली 80 साल की महिला अंगूरी देवी अपने बालकनी के पास खड़ी हुई थी.”

Greater Noida ( प्रतीकात्मक तस्वीर)

Greater Noida ( प्रतीकात्मक तस्वीर)

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में बुजुर्ग महिला की कंरट लगने से मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि रबूपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में घर की बालकनी के पास से जा रहे बिजली के तार की चपेट में महिला आ गई. तार से चिपकने के बाद महिला के शरीर में आग लग गई और वो धूं-धूंकर जलने लगी. चंद मिनट में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई. हैरत की बात ये थी कि आसपास के लोग वीडियो बनाने में लगे रहे लेकिन महिला को बचाने कोई नहीं आया. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है. घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बिजली विभाग ने भी मामला दर्ज कर लिया है.

यह भी पढ़ें: Dustbin Direction as Per Vastu: घर में इस दिशा में डस्टबिन रखने पर बढ़ सकती हैं मुसीबतें, कर्ज के हो सकते हैं हालात

घर की बालकनी के पास से निकले बिजली के तार

बुजुर्ग महिला की मौत के बाद ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने कहा, “रबूपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मिर्जापुर गांव की रहने वाली 80 साल की महिला अंगूरी देवी अपने बालकनी के पास खड़ी हुई थी. बालकनी के बाहर से बिजली के तार निकले हुए थे. अचानक वो तार से चिपक गईं. करंट लगने के बाद वो बुरी तरह झुलस गईं, जिसके बाद उनकी मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.”

(हमने खबर में वीडियो सिर्फ इसलिए नहीं लगाया ताकि आप ये दृश्य देखकर परेशान न हों)

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital