देश

Assembly Election: एमपी में 17, राजस्थान में 23 और छत्तीसगढ़ 7 और 17 नवंबर… 3 दिसंबर को आएंगे 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों के नतीजे

देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. इसी के साथ चुनावी राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है. चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि 5 राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है. इन राज्यों में अलग-अलग तारीखों और चरणों में चुनावी प्रक्रिया को संपन्न कराया जाएगा.

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने की तारीखों की घोषणा

मिजोरम में विधानसभा चुनाव 7 नवंबर को होगा. छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 7 नवंबर और 17 नवंबर को दो चरणों में होगा. मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 17 नवंबर को होगा. राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 23 नवंबर को होगा. तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 30 नवंबर को होगा. सभी राज्यों में मतगणना 3 दिसंबर को होगी.

छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिज़ोरम के आगामी विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, ” 17 अक्टूबर से 30 नवंबर तक पूरे देश में किसी को भी वोटर लिस्ट से संबंधित कोई भी परिवर्धन, विलोपन और संशोधन कराना है तो उसका स्वागत है, वे ऐसा करा सकते हैं.

विधानसभा चुनाव को सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा है

अगले साल यानी कि 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा है. जिसमें तीन राज्य हिंदी बेल्ट में आते हैं. जहां पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच में कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है. इसके अलावा तेलंगाना में भी कड़ी टक्कर के संकेत मिल रहे हैं. वहीं मिजोरम का चुनाव वोटर्स की पसंद को भी दिखाएगा, कि किस तरफ उनका झुकाव हो रहा है.

कहां कितनी विधानसभा सीटें हैं?

मिजोरम में 40 विधानसभा सीटें हैं. जहां पर दिसंबर में सरकार का कार्यकाल खत्म हो रहा है. दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ विधानसभा का जनवरी में कार्यकाल खत्म होगा. मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटें हैं. राजस्थान में 200 और तेलंगाना में 119 सीटें हैं. इनका भी कार्यकाल जनवरी में खत्म होगा.

यह भी पढ़ें- India-Canada Dispute: पीएम ट्रूडो ने फिर की भारत को उकसाने की कोशिश, X पर किया विवादित पोस्ट…

दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक चल रही है

दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक चल रही है. जिसमें सभी राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर मंथन किया जा रहा है. उम्मीद की जा रही है कि मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नामों का ऐलान इस बैठक के बाद किया जा सकता है.

बीजेपी प्रत्याशियों की तीन लिस्ट जारी कर चुकी है

मध्य प्रदेश में बीजेपी प्रत्याशियों की तीन लिस्ट जारी कर चुकी है. वहीं कांग्रेस ने अभी तक एक भी उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है. ऐसे में इस बैठक के बाद कभी भी लिस्ट जारी हो सकती है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘मिशन उत्तराखंड’ का किया आगाज, तीसरी बार भी भाजपा सरकार बनाने का दिया लक्ष्य

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर…

42 minutes ago

धनतेरस 2026: पूजा का शुभ समय, क्या खरीदें और क्या नहीं? जानिए पूजन की आसान विधि

धनतेरस 2026 का पर्व 6 नवंबर को मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान धन्वंतरि,…

45 minutes ago

धनतेरस पर खरीदी है सोना, चांदी या झाड़ू? घर लाने के बाद सबसे पहले करें ये काम, तभी मिलेगा शुभ फल

धनतेरस 2026 पर सोना, चांदी, बर्तन, झाड़ू या साबुत धनिया खरीदने के बाद क्या करना…

55 minutes ago

150 साल पुरानी दुकान पर सरकारी नोटिस, सिस्टम से भिड़े अरुण गोविल; कैसी है फिल्म ‘नोटिस’?

Notice Movie Review: अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया करीब 39 साल बाद फिल्म 'Notice' में…

58 minutes ago

6 नवंबर 1944: जब अमेरिका के बी रिएक्टर में शुरू हुआ प्लूटोनियम का उत्पादन, इसी से बना था नागासाकी पर गिराया गया परमाणु बम

6 नवंबर 1944 को अमेरिका के हैनफोर्ड स्थित बी रिएक्टर में बड़े पैमाने पर हथियार-ग्रेड…

1 hour ago

शहजाद पूनावाला बने ‘राइज एंड फॉल 2’ के नए बादशाह, प्रियंका को हराकर जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' को उसका नया अल्टीमेट रूलर मिल गया है.…

1 hour ago