देश

‘पनौती’ बयान को लेकर बुरे फंसे राहुल गांधी; चुनाव आयोग ने जारी किया नोटिस, 25 नवंबर तक मांगा जवाब

Rahul Gandhi Remarks On PM Modi: चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के पनौती बयान को लेकर नोटिस जारी किया है. EC ने राहुल गांधी को 25 नवंबर शाम 6 बजे के तक जवाब देने के लिए कहा है. दरअसल, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया हार गई. इस दौरान स्टेडियम में पीएम मोदी भी मौजूद थे. राजस्थान में चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए उनके खिलाफ अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल किया था.

पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल

उन्होंने कहा था कि उनके जाने के कारण भारत पिछले रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2023 विश्व कप फाइनल मैच हार गया था. चुनाव आयोग द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है, “यह आरोप लगाया गया है कि एक प्रधानमंत्री को लेकर अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करना राष्ट्रीय राजनीतिक दल के एक बहुत वरिष्ठ नेता के लिए अशोभनीय है.” जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा था, “पीएम मोदी क्रिकेट मैच में चले जाएंगे, वह अलग बात ही की मैच हरवा दें, पनौती! पीएम मतलब पनौती मोदी.” उन्होंने कहा कि हमारे लड़के वर्ल्ड कप जीत जाते. मगर पनौती ने उन्हें मैच हरवा दिया.

यह भी पढ़ें: PM Modi Mathura Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मथुरा दौरा आज, श्रीकृष्ण जन्मस्थान का करेंगे दर्शन, मीराबाई जन्मोत्सव समारोह में होंगे शामिल

राहुल को कहा गया था मुर्खों का सरदार

राहुल की यह टिप्पणी प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कुछ दिन पहले परोक्ष रूप से उन्हें ‘मूर्खों का सरदार’ कहकर संबोधित किए जाने के बाद आई थी. ‘मेड इन चाइना फोन’ वाले बयान को लेकर मोदी ने बिना किसी का नाम लिए कहा था, ‘अरे ‘मूर्खों के सरदार’, कौन सी दुनिया में रहते हो. बालोतरा के बायतु में रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता ने यह भी आरोप लगाया कि मोदी ने बड़े उद्योगपतियों के कर्ज माफ कर दिए और उन्हें सभी फायदे दिए. बता दें कि पीएम मोदी के खिलाफ पनौती शब्द का इस्तेमाल राहुल गांधी ने चुनाव प्रचार के दौरान किया था. इस वजह से उनके खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की जा रही थी. हालांकि, अब चुनाव आयोग ने नोटिस जारी कर 25 नवंबर तक राहुल गांधी से जवाब मांगा है.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

कतर की मेज पर फिसली डील! किन शर्तों पर आकर उलझा ईरान-अमेरिका समझौता?

Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…

14 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा…!’ राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मोदी खुद करवाएंगे इस्तीफा…

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और SIR…

22 minutes ago

कश्मीर में आधी रात इंडियन आर्मी का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर का खूंखार आतंकी मूसा को एनकाउंटर में किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के बडगाम स्थित यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकी…

55 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: आज सर्वार्थ सिद्धि योग का असर, मेष से मीन तक जानें किस राशि की बदलेगी किस्मत?

Aaj Ka Rashifal: 30 सितंबर 2026 को कृत्तिका नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन…

2 hours ago

चतुर्थी और पंचमी श्राद्ध आज ही! जानें तर्पण का सही समय और राहुकाल समेत आज का पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang: 30 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 2:55 बजे…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: काम में मिल सकता है नया अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी नजदीकी

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर और…

2 hours ago