खेल

क्या रोहित शर्मा और विराट कोहली अब नहीं खेलेंगे टी20? रिपोर्ट्स में बड़ा दावा

Rohit Sharma And Virat Kohli T20 Future: वर्ल्ड कप 2023 का महाकुंभ खत्म हो चुका है. फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराकर छठी बार खिताब जीत लिया. मैच के बाद से रोहित शर्मा और विराट कोहली के टी20 इंटरनेशनल नहीं खेलने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है. इसको लेकर लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं. ऐसा माना जा रहा था कि रोहित शर्मा और विराट कोहली अब शायद टी20 नहीं खेलेंगे, लेकिन ताजा जानकारी के मुताबिक ऐसा नहीं है. एक रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि दोनों दिग्गज टी20 वर्ल्ड कप खेल सकते हैं. बीसीसीआई ने दोनों खिलाड़ियों को फैसला लेने के लिए छोड़ दिया है.

विराट को और रोहित नहीं खेलेंगे टी20

एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई ने कहा है कि अगर रोहित शर्मा और विराट कोहली चाहें तो अगले वर्ष होने वाले टी20 वर्ल्ड कप खेल सकते हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि बीसीसीआई ने कहा है कि वह वनडे वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी को हटा नहीं सकते है. दोनों खिलाड़ी सबसे सीनियर खिलाड़ी हैं. अगर रोहित शर्मा टी20 की कप्तानी छोड़ते हैं तो उनकी जगह पर हार्दिक पांड्या को टीम की कमान मिलेगी, नहीं तो वह उनके डिप्टी होंगे. दोनों सीनियर खिलाड़ियों को ही खेलने को लेकर फैसला लेने की जरूरत है. रोहित शर्मा और विराट कोहली पर बीसीसीआई या चयन समिति कोई फैसला नहीं लेंगे. वहीं रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शर्मा फिलहाल कोई भी टी20 मैच नहीं खेलने चाहते हैं. अब वह अपना फोकस लॉग फॉर्मेट (वनडे और टेस्ट) पर कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- ट्रांसजेंडर क्रिकेटर डेनिएल मैकगेही ने डेब्यू के दो महीने बाद लिया संन्यास, ICC के फैसले से लगा झटका

अगले वर्ष खेले जाने हैं टी20 वर्ल्ड कप

वर्ल्ड कप 2023 के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली को आराम दिया गया है. वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे पांच मैचों की टी20 सीरीज नहीं खेल रहे हैं. अगले साल टी20 विश्व कप खेले जाने हैं, 36 साल के हो चुके रोहित शर्मा और 35 साल के हो चुके विराट कोहली अपना आखिरी टी20 मैच पिछले वर्ष खेले गए टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में अपना आखिरी मैच खेला था. उसके बाद से दोनों खिलाड़ी एक भी टी20 मैच नहीं खेले हैं. रोहित शर्मा के बारे में टी20 नहीं खलने को लेकर दावा हो चुका है. वहीं विराट कोहील को लेकर भी ऐसी खबरें आ चुकी है. ऐसे में एक सवाल और भी है कि क्या अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में दोनों खिलाड़ी अपनी जगह बना पाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

गूगल मैप ने ऐसा घुमाया कि जंगल में जा फंसे 9 टेक्नीशियन, हाथियों के डर से सहमे

कर्नाटक के चामराजनगर में गूगल मैप के भरोसे रास्ता तलाश रहे 9 टेक प्रोफेशनल्स घने…

10 minutes ago

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

21 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

33 minutes ago

नमाज वाले खास हरे रेल डिब्बे! भारत में किसके हो रहे हैं तैयार? जानें 915 करोड़ की डील

Indian Railway News: भारत के कपूरथला में नमाज रूम और मजबूत छत वाले हरे रंग…

60 minutes ago

संगीत और क्रिकेट का संगम; अनिरुद्ध संग 7 फेरे लेंगी SRH की मालकिन, यहां होगा ग्रैंड रिस्पेशन

Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…

1 hour ago