Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

PM Modi Mathura Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मथुरा दौरा आज, श्रीकृष्ण जन्मस्थान का करेंगे दर्शन, मीराबाई जन्मोत्सव समारोह में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मीराबाई के 525वें जन्मोत्सव समारोह के अवसर पर उनके नाम का डाक टिकट और एक स्मारक सिक्का जारी करेंगे और जनता को सम्बोधित करेंगे.

narendra modi

पीएम नरेंद्र मोदी (फोटो- @narendramodi/फेसबुक)

PM Modi Mathura Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज यानी गुरुवार (23 नवंबर) को मथुरा (Mathura) दौरे पर पहुंच रहे हैं. वह मथुरा में चल रहे ‘ब्रज रज उत्सव’ में शामिल होंगे और इस मौके पर वह भगवान श्री कृष्ण की भक्त मीराबाई पर डाक टिकट और सिक्का जारी करेंगे. तो वहीं खबर सामने आ रही है कि प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को पहली बार श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर के दर्शन करने भी पहुंच सकते हैं. इस दौरान उनके साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सहित भाजपा के कई बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, आज दोपहर 3.50 बजे प्रधानमंत्री आगरा एयरपोर्ट पहुंचेगे और फिर यहां से हेलीकॉप्टर के माध्यम से मथुरा पहुंचेंगे. उनका हेलीकॉप्टर सेना परिसर में हेलीपैड पर 4.15 बजे उतरेगा. फिर पीएम यहां से कार पर सवार होकर सबसे पहली श्री कृष्ण जन्मस्थान जाएंगे और भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन पूजन करेंगे. इसके बाद पीएम यहां से ब्रज रज उत्सव के लिए धौली प्याऊ स्थित रेलवे मैदान के लिए रवाना होंगे, जहां वो मीराबाई के 525वें जन्मोत्सव समारोह में शामिल होंगे.

ये भी पढ़ें- Mathura: बांके बिहारी कॉरिडोर के बजट को लेकर कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं घोषणा, जमीन अधिग्रहण को चाहिए इतने करोड़

हेमामालिनी प्रस्तुत करेंगी नृत्य नाटिका

खबरों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रज रज उत्सव में 4.30 बजे से शाम 7.30 तक यानी करीब तीन घंटे रहेंगे. इस मौके पर पीएम यहां मीराबाई के जन्मोत्सव समारोह में उनके नाम का डाक टिकट और एक स्मारक सिक्का जारी करेंगे. इसी के साथ ही जनता को सम्बोधित भी करेंगे. इसी के साथ कहा जा रहा है कि मथुरा कृष्ण जन्मभूमि कॉरिडोर के लिए बजट को लेकर भी घोषणा कर सकते हैं. तो वहीं यहां आए लोगों को पीएम संबोधित करेंगे. इस मौके पर मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी मीराबाई पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत करेंगी. तो वहीं पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वृंदावन में ठाकुर बांके बिहारी मंदिर, मदन मोहन मंदिर और द्वारिकाधीश मंदिर में भी दर्शन पूजा का भी कार्यक्रम था, लेकिन उसे अब रद्द कर दिया गया है.

पीएम के दौरे को लेकर जिला प्रशासन की तैयारी पूरी

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर मथुरा प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. साफ-सफाई से लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर भी जिला प्रशासन की तैयारी पूरी दिखाई दे रही है. तो वहीं कृष्ण नगरी को पेंटिंग से सजाया गया है. बुधवार को मथुरा की प्रमुख सड़कों की धुलाई भी की गई थी. तो वहीं सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं. मीडिया सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर मथुरा में करीब 15 आईपीएस , 30 एडिशनल एसपी, 60 डीएसपी, 125 इंस्पेक्टर और पूरे प्रदेश से लगभग 1500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. इसी के साथ ही कार्यक्रम के दौरान शहर में 14 कंपनी पीएसी, 4 कंपनी पैरामिलिट्री, एसपीजी, एनएसजी स्नाइपर भी तैनात रहेंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital