बिहार के सारण में हिंसा
बिहार के छपरा शहर में मंगलवार को मतदान में कथित अनियमितताओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकर्ताओं के बीच हुए विवाद के बाद चुनाव बाद हुई हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. बता दे कि एक दिन पहले ही सारण लोकसभा सीट पर वोटिग हुआ था. मृतक और घायल लोग राजद के समर्थक बताये जा रहे हैं. जिला प्रशासन ने मामले को और बढ़ने से रोकने के लिए इलाके में दो दिनों के लिए इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी हैं. बता दे कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य सारण में भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी के खिलाफ महागठबंधन की उम्मीदवार थीं.
पुलिस ने कहा कि घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भिखारी ठाकुर चौक पर हुई और इस मामलें पर दो भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने संभावना व्यक्त करते हुए कहा कि सारण लोकसभा क्षेत्र में मतदान के दिन सोमवार को मतदान केंद्र संख्या 318,319 के पास भाजपा एवं राजद कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी,गाली-गलौज एवं पत्थरबाजी हुई थी. जिसके बाद ये मामला तूल पकड़ लिया. सारण के पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला ने कहा मृतक की पहचान चंदन यादव (25) के रूप में की गई है, जबकि घायलों की पहचान गुड्डु राय और मनोज राय के रूप में की गई है, जिनमें से एक को इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (पीएमसीएच) रेफर किया गया है.
इस मामलें पर एसपी ने बताया कि घटना के दौरान कई गोलियां चलाई गईं, जिससे यादव की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक व्यक्ति के परिवार ने भाजपा नेता अमाकान्त सिंह सोलंकी और उनके भाई उमाकान्त सिंह सोलंकी पर उनके बेटे पर हमला कराने का आरोप लगाया है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस घटना के संबध में प्रथम दृष्टया लापरवाही पाए जाने के आरोप में नगर थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार तिवारी को लाइन हाजिर किया गया है एवं उनके स्थान पर अन्य पदाधिकारी को थाना प्रभारी पद पर पदस्थापित करने के लिए चुनाव आयोग को अनुशंसा भेजी गई है
मामलें की गंभीरता को देखते हुए डीएम अमन समीर और मंगला घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं. डीएम ने कहा कि दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और घटना में शामिल अन्य लोगों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है. एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है और जांच चल रही है.
राजद नेता मीसा भारती ने घटना पर अपनी टिप्पणी में कहा, “यह एक दुखद घटना है क्योंकि हमारे परिवार के एक सदस्य की मृत्यु हो गई है. इससे पता चलता है कि राज्य में डबल इंजन सरकार के तहत जंगल राज चरम पर है, क्योंकि वे (बीजेपी) हार रही है. इस घटना की जांच होनी चाहिए.
सारण से राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य ने घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है,बीजेपी के लोग डरे हुए हैं, लोकतंत्र की हत्या हुई है, हमारे तीन कार्यकर्ताओं को गोली मारी गई है, हमें न्याय चाहिए.’
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने हिंसा के लिए बीजेपी पर आरोप लगाया है. उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा,कुछ लोग ऐसे होते हैं जो हार के डर से ऐसी बातें करते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…
NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…
इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…
नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…
Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…