खेल

ऑस्ट्रेलिया ने टी20 विश्व कप टीम में किया बदलाव, जेक फ्रेजर मैकगर्क और मैथ्यू शॉर्ट को किया शामिल

Jake Fraser McGurk and Matthew Short in Australia Team: टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल टीम जारी कर दी है. इसमें बदलाव के तौर पर जैक फ्रेजर-मैकगर्क और मैथ्यू शॉर्ट को रिजर्व के रूप में टीम में शामिल किया गया है. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने कैरेबियाई और यूएसए में खेले जाने वाले मेगा-इवेंट में अपनी 15 सदस्यीय टीम और ट्रेवल रिजर्व खिलाड़ी को अंतिम रूप दे दिया है. इसमें एक नाम युवा बल्लेबाज फ्रेजर-मैकगर्क का है, जिन्हें यह मौका आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए धुंआधार प्रदर्शन करने के बाद मिला है.

जेक फ्रेजर-मैकगर्क ऑस्ट्रेलिया टीम में शामिल

दिल्ली कैपिटल्स के लिए नौ मैचों में मैकगर्क ने चार अर्धशतक जड़े, जिसमें उन्होंने 234.04 की तूफानी स्ट्राइक रेट से 330 रन बनाए हैं, जिसमें 32 चौके और 28 छक्के शामिल हैं. कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने क्रिकेट.कॉम.एयू को बताया, “आप आईपीएल में जैक के फॉर्म को देखें, उसने तूफान ला दिया और अंतिम 15 के लिए उस पर गंभीरता से विचार किया जा रहा था.”

कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने क्या कहा?

उन्होंने आगे कहा, ” ऐसा ही कुछ प्रदर्शन मैथ्यू शॉर्ट का भी था. उनका बीबीएल फॉर्म लंबे समय से शानदार रहा है और उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी इसकी झलक दिखाई है, हालांकि कई बार उन्हें एक अलग भूमिका निभानी पड़ी.”

टी20 विश्व कप 2024 के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम

मिचेल मार्श (कप्तान), एश्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोयनिस, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), डेविड वॉर्नर, एडम जम्पा. ट्रैवलिंग रिजर्व- जैक फ्रेजर-मैकगर्क, मैथ्यू शॉर्ट.

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024 में भारत, ऑस्ट्रेलिया समेत इन 4 टीमों पर रहेंगी नजरें

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

सरकारी योजना के तहत बना कुआं अचानक कैसे धसा? मलबे में दबे बुजुर्ग को निकालने में जुटी पुलिस

Korba News: कोरबा के गुरमा गांव में पड़ोसी के कुएं से पानी निकालने पहुंचा बुजुर्ग…

25 minutes ago

छात्रों को बड़ी राहत! 10वीं के पासिंग मार्क्स पर आया बोर्ड का बड़ा फैसला, खत्म हुआ सारा कन्फ्यूजन

सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों के बीच सीबीएसई (CBSE) ने साफ कर दिया है…

26 minutes ago

वोटर्स के अधिकारों पर न पड़े असर! जानिए क्यों गठित करना पड़ा सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जजों का यह आयोग?

Voter List Investigation: सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के पूर्व जजों के स्वतंत्र आयोग का…

51 minutes ago

मंदिर के कोनों में जमी तेल की जिद्दी चिपचिपाहट? किचन की इस 1 चीज से 5 मिनट में चमकेगा पूजा घर

Mandir Cleaning Tips: नवरात्रि से पहले मंदिर की तेल-चिकनाई और धुएं का कालापन हटाएं रसोई…

2 hours ago

19 रन की जीत, 19वां गोल्ड! एशियन गेम्स फाइनल में PAK को भारत ने चटाई धूल

Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर पुरुष क्रिकेट में…

2 hours ago