देश

ईरानी राष्ट्रपति रईसी के अंतिम संस्कार के लिए तेहरान जाएंगे उपराष्ट्रपति धनखड़, इस जगह दफनाया जाएगा रईसी का शव

इस रविवार को हुए हेलिकॉप्टर दुर्घटना में ईरान के राष्ट्रपति रईसी के अलावा विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन समेत कई अन्य लोगों की भी मौत हो गई. हेलिकॉप्टर में राष्ट्रपति के बॉडीगार्ड, पायलट, सहायक पायलट के अलावा सुरक्षा प्रमुख जैसे कई अन्य लोग भी सवार थे. ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के दुखद निधन के बाद, भारत सरकार ने जहां आज मंगलवार (21 मई) को एक दिन के राजकीय शोक का फैसला किया वहीं उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ दिवंगत ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी, उनके विदेश मंत्री होसैन अमीर अब्दुल्लाहियन और अन्य अधिकारियों के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए तेहरान की यात्रा पर जाएंगे.

22 मई को ईरान जाएंगे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ईरान के राष्ट्रपति डॉ. सैय्यद इब्राहिम रईसी, विदेश मंत्री डॉ. हुसैन अमीर के दुखद निधन पर शोक व्यक्त करने और आधिकारिक समारोह में भाग लेने के लिए 22 मई 2024 को इस्लामिक गणराज्य ईरान का दौरा करेंगे. विदेश मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी. भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान सरकार और लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है. ईरानी सरकार ने बुधवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. तेहरान में ईरानी राष्ट्रपति के अंतिम संस्कार में देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला प्रार्थना करेंगे.

जन्मस्थान पर दफनाया जाएगा रईसी का शव

ईरान के उपराष्ट्रपति मोहसिन मंसूरी ने घोषणा की कि रईसी के शव को उनके जन्मस्थान मशहद में गुरुवार को दफनाया जाएगा. सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति के निधन पर शोक व्यक्त किया था. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में, पीएम मोदी ने भारत-ईरान द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में रईसी के योगदान को स्वीकार किया.

इसे भी पढ़ें: सपा के लड़के गलती करके दिखाएं, CM योगी की सरकार ऐसा हाल करेगी जो सोचा भी नहीं होगा- वाराणसी में बोले PM मोदी

सोमवार को खामेनेई ने पांच दिनों के शोक की घोषणा की और पूरे देश में कार्यालय बंद कर सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है. इस बीच, नई दिल्ली में, ईरान के दूतावास में एक शोक पुस्तिका खोली गई है ताकि लोग दिवंगत राष्ट्रपति और साथ ही अन्य साथी अधिकारियों को श्रद्धांजलि दे सकें.

Rohit Rai

Recent Posts

हफ्ते के पहले दिन लुढ़का सोना, चांदी के तेवर हुए तीखे; खरीदारी से पहले चेक करें लेटेस्ट भाव

अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला असर देखने…

20 minutes ago

क्या अब आसानी से पूरे देश में सामान बेच सकेंगे छोटे व्यापारी? जानिए GST काउंसिल का नया प्लान

GST Meeting 2026: जीएसटी परिषद की आगामी 57वीं बैठक में छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं और MSME…

24 minutes ago

मेंटल हेल्थ के चलते इस दिग्गज गेंदबाज ने लिया संन्यास, 32 की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा

Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…

51 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों से हमदर्दी या खाकी का रोब? छपरा में पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई

Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…

1 hour ago

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

2 hours ago