देश

‘चुनावी बाॅन्ड योजना दिवंगत मित्र अरुण जेटली की उपज’ SC के फैसले पर बोले कपिल सिब्बल

Electoral Bond Scheme Kapil Sibbal Slams BJP: चुनावी बाॅन्ड स्कीम पर सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद मामले में याचिकाकर्ताओं के वकील रहे कपिल सिब्बल ने भाजपा पर निशाना साधा है. यह सरकार का एक प्रकार का घोटाला था. इस व्यवस्था से भाजपा को बड़े स्तर पर डोनेशन मिल रहा था. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का आज का फैसला ऐतिहासिक है. चुनाव आयोग को तीन सप्ताह के बाद मामले की जानकारी देनी है.

कपिल सिब्बल ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि यह लोकतंत्र के लिए आशा की नई किरण है. यह किसी राजनीतिक दल के लिए नहीं बल्कि सभी के उम्मीद जगाने वाला फैसला है. उन्होंने कहा कि यह पूरी योजना मेरे दिवंगत मित्र अरुण जेटली के दिमाग की उपज थी. यह योजना भाजपा को समृद्ध करने के लिए रची गई थी. हर कोई जानता था भाजपा सत्ता में थी और चुनावी बाॅन्ड के जरिए कोई भी दान बीजेपी के पास ही आएगा.

यह भी पढ़ेंः Gyanvapi Case: व्यासजी तहखाना मामले पर सुनवाई पूरी, जारी रहेगी पूजा, हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

5 से 6 हजार करोड़ रुपए का दान बीजेपी को मिला

सिब्बल ने कहा कि पिछले वर्षों में जो दान प्राप्त हुआ है वह लगभग 5 से 6 हजार करोड़ रुपए का था. अब आपकी झोली में 5 से 6 हजार करोड़ रुपए हैं. जिनका उपयोग चुनावों में नहीं किया जाना है. आप एक राजनीतिक दल के तौर पर बुनियादी ढांचा खड़ा कर सकते हैं. आप आरएसएस के बुनियादी ढांचा खड़ा कर सकते हैं. इतना ही नहीं आप पूरे देश में अपना नेटवर्क स्थापित कर सकते हैं.

यह भी पढ़ेंः ‘चुनावी बाॅन्ड के जरिए ब्लैक मनी व्हाइट की जा रही…’ पढ़ें सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब क्या करेगा SBI?

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा उतार-चढ़ाव भरा, काम का बढ़ेगा बोझ; प्रेम जीवन में तनाव से बचें

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों को आज कामकाज में मिले-जुले परिणाम मिल…

35 minutes ago

वृषभ राशि रविवार राशिफल: कारोबार में बरतें सावधानी, निवेश से पहले सोचें; प्रेम जीवन में बढ़ेगा प्यार

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए रविवार का दिन स्वास्थ्य, कारोबार…

35 minutes ago