Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

नवरात्रि में वीआईपी सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान करेगी सपा

अखिलेश यादव ने कहा कि आज पीडीए को एक होना होगा, लोकसभा चुनाव में बड़ा परिवर्तन में भागीदार बने नहीं तो एनडीए वाले कौन सा नया संविधान ला देंगे कोई नहीं जानता.

Rohit Rai Edited by Rohit Rai

पूर्व विधायक नीरज मौर्य की लिखी पुस्तक दलित एवं पिछड़ों के वोटों से सत्ता के विमोचन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा एलान किया. सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी वीआईपी सीटों पर नवरात्रि में उम्मीदवारों के नामों का एलान कर देगी. भाजपा के वीआईपी को हारने की रणनीति पीडीए के साथ बना चुके हैं. हमने पीडीए के साथ भाजपा के वीआईपी को हारने का संकल्प लिया है.

फिर एनडीए जीती तो न जाने कौन सा संविधान बना दें – अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व विधायक नीरज मौर्य की लिखी पुस्तक दलित एवं पिछड़ों के वोटों से सत्ता के विमोचन में दलित और पिछड़ों को एक होने की अपील की और भाजपा पर हमलावर रहे. अखिलेश यादव ने कहा कि एक व्यक्ति ने सब खराब कर दिया. 5000 हजार साल पहले कोई मनु आए और सब सिस्टम खराब कर दिया. आज पीडीए को एक होना होगा, लोकसभा चुनाव में बड़ा परिवर्तन में भागीदार बने नहीं तो एनडीए वाले कौन सा नया संविधान ला देंगे कोई नहीं जानता. आज के समय जब हम पीछे देखते है तो एनडीए को हमारे आपके समाज ने ताकत दी है इसीलिए मैंने कहा था इंडिया को कोई हराएगा तो वह पीडीए है. इन्हीं लोगों ने एनडीए को बढ़ावा दिया है और यही लोग कोशिश करेंगे तो पीडीए आगे बढ़ेगा.

मध्य प्रदेश में भाजपा कितने महिलाओं को दे रही टिकट – अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में हमने संगठन के साथ बैठक की और एक सूची बनायीं है, जिसमे कांग्रेस के साथ वार्ता होगी. हम चाहते हैं कि मध्य प्रदेश और राजस्थान में मिलकर चुनाव लड़े जिससे भाजपा को बड़े अंतर से हराया जा सके. अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण बिल को लेकर कहा कि बिल में ओबीसी और मुस्लिम महिलाओं को आरक्षण मिलना चाहिए. मध्य प्रदेश में भाजपा ने प्रत्याशियों की सूचि जारी की उसमे महिलाओं को कितना आरक्षण मिला. राजस्थान में यह कितने महिलाओं को टिकट देंगे, यह भी सामने आएगा. समाजवादी पार्टी महिलाओं को जगह देगी.

इसे भी पढ़ें: तेलंगाना में खुलेगी सेंट्रल ट्राइबल यूनिवर्सिटी, पीएम मोदी का बड़ा ऐलान

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि आज 30 से 40 साल पीछे मुड़कर देखें तो हम कहां थे और आज कहां हैं. अब हमारा समाज जाग चुका है. शिक्षा और ज्ञान को अपने बीच और बढ़ा दें तो जाति भेदभाव मिट जायेगा. हम पीडीए के साथ खड़े हो जायेंगे तो हमारा विकास हो जायेगा. अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के लिए लखनऊ में सत्ता बनी और बिगड़ी भी लेकिन अब नया परिवर्तन आएगा. एक आंकड़े का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि अभी 3000 हजार प्राइमरी स्कूल बंद हो गए हैं हमारे बच्चे इन पर ही निर्भर हैं. हम सत्ता में आये तो और बेहतर करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital