देश

‘…मेरा भी टिकट कट सकता है’, आजमगढ़ की सड़कों पर निकले निरहुआ बोले- गांव-गांव जाकर हम जनता से मिल रहे हैं

MP Dinesh Lal Yadav Nirahua: उत्‍तर प्रदेश में आजमगढ़ से भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने स्वच्छता अभियान में हिस्‍सा लिया. उन्होंने वहां ‘स्वच्छ भारत समृद्ध भारत’ का नारा दिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि जो लोग अपने कार्यों को नहीं निभा पा रहे हैं, उनकी भी सफाई होगी. निरहुआ बोले- ‘जनता द्वारा दिए गई जिम्मेदारी को निभाना, हमारा कर्तव्य है. अब यह काम अनवरत जारी रहेगा.’

निरहुआ ने कहा— अगर जनता ने मुझे और मेरे कामों को नहीं पसंद किया है तो मेरा भी टिकट कट सकता है. प्रधानमंत्री मोदी जी ने यही कहा है कि जो काम न कर सके उसे अपना पद भी छोड़ देना चाहिए. दूसरों को मौका मिलना चाहिए’.

…तो हम खुद ही पद छोड़ देंगे

निराहुआ बोले- “आजमगढ़ में हमने कहा था कि आप नेता बन जाते हैं और आपके पास आजमगढ़ के लिए समय नहीं है तो आप पद छोड़ दीजिए और दूसरे को मौका दीजिए. तो हम लोग आजमगढ़ में रहकर ही काम कर रहे हैं. अगर हम अपना काम नहीं कर पाए या हमारे पास समय नहीं हुआ तो हम खुद ही पद छोड़ देंगे.”

यह भी पढ़िए: E4M: ये हैं सियासी पार्टियों के टॉप 50 प्रवक्ता, BJP के सुधांशु त्रिवेदी टॉप पर, जानें सुप्रिया श्रीनेत और राघव चट्ढा की रैंक

सपा के धर्मेंद्र यादव को 8679 वोटों से हराया था

दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने आजमगढ़ लोकसभा सीट के लिए 2022 में हुए उपचुनाव में सपा के उम्मीदवार को हराकर जीत हासिल की थी. उन्हें 3,12,432 वोट मिले थे, जबकि सपा के धर्मेंद्र यादव को 3,03,837 वोट प्राप्त हुए. वहीं, बसपा उम्मीदवार शाह आलम उर्फ गुड्डु जमाल को 2,66,106 वोट मिले थे. आजमगढ़ सीट पर बड़ा उलटफेर करते बीजेपी ने सपा के कद्दावर नेता धर्मेंद्र यादव को मात दी थी. देश के तीन लोकसभा सीटों और 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में लोकसभा की 3 सीटों में से 2 पर बीजेपी ने ही बाजी मारी थी. बीजेपी ने समाजवादी पार्टी के गढ़ रामपुर और आजमगढ़ में अपना कमल खिलाया था.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अडानी ग्रुप और कच्छ यूनिवर्सिटी की पहल, भुज में ग्रीन एनर्जी ‘CoE’ शुरू; तैयार होंगे कुशल युवा

अडानी स्किल्स एंड एजुकेशन और कच्छ यूनिवर्सिटी ने भुज में ग्रीन एनर्जी 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस'…

11 minutes ago

अखिर क्यों OpenAI के पूर्व अधिकारी इस्तीफा देते हुए दी परमाणु स्तर की सुरक्षा की चेतावनी?

OpenAI के पूर्व इंजीनियर डेविड रॉबिन्सन ने कंपनी के संस्कृति पर सवाल उठाते हुए इस्तीफा…

28 minutes ago

गर्लफ्रेंड संग मोमोज खा रहा था पति, पत्नी ने पकड़ा तो बोनट पर लिटाकर दौड़ाई कार; मेरठ का वीडियो वायरल

UP News: मेरठ में पति को दूसरी महिला के साथ मोमोज खाते देख पत्नी ने…

35 minutes ago

अरे भैया चाहते क्या है? महागठबंधन में आर-पार, पटना में आमने-सामने आए राजद और कांग्रेस

Bihar MLC election 2026: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर हो चुनावों में महागठबंधन…

37 minutes ago

स्कूल से सड़क तक बवाल, गाड़ियां बनीं आग का शिकार… फ्रांस में छात्रों का ये कैसा आंदोलन? 5 हजार गिरफ्तार

France Student Protest: फ्रांस में हाईस्कूल छात्रों का आंदोलन तेजी से राष्ट्रीय संकट में बदल…

51 minutes ago