देश

दिल्ली के लोगों को लग सकता है महंगी बिजली का झटका, DERC ने दी मंजूरी, सरकार ने लागू किया है नया टैरिफ

दिल्ली की जनता को महंगाई का झटका लग सकता है. दिल्ली विद्युत नियामक आयोग ने ऊर्जा खरीद समझौते पर दर को बढ़ाने की अनुमति दे दी है. जिसके बाद अब बिजली कीमतों में 10 फीसदी की वृद्धि हो सकती है. बिजली दर में वृद्धि को लेकर रिलायंस एनर्जी की कंपनी बॉम्बे सब अर्बन इलेक्ट्रिक सप्लाई ने दिल्ली में बिजली खरीद को लेकर कीमतों पर निगरानी रखने वाले विद्युत नियामक आयोग के पास अर्जी लगाई थी. जिसे मंजूर करते हुए आयोग ने दर बढ़ाने की इजाजत दे दी है.

उपभोक्ता के बिल पर क्या होगा असर ?

हालांकि, उपभोक्ता के बिल में ये दरें जुड़ेंगी या नहीं, इसपर हाईकोर्ट अपना फैसला सुनाएगा, क्योंकि इससे पहले जब बिजली खरीद समझौता की दर बढ़ी थी तो दिल्ली सरकार ने इसका खर्च कंपनियों को वहन करने के निर्देश दिए थे. जिससे लोगों को इस बढ़ी हुई दर से छुटकारा मिला था.

सरकार ने लागू किया है नया टैरिफ

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते ही सरकार ने एक नया टैरिफ लागू किया है. जिसके तहत बिजली की कीमतें मौजूदा दर से 20 फीसदी तक कम होंगी. इस टैरिफ के लागू होने के बाद दिन में खर्च होने वाली बिजली का बिल वर्तमान दरों से कम होगा. वहीं रात में इस्तेमाल करने पर बिजली का बिल 10 से 20 फीसदी ज्यादा होगा.

यह भी पढ़ें- ओडिशा में दर्दनाक सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत, कई घायल, सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

सरकार का कहना है कि इससे बिजली खपत में कमी आएगी. वहीं बिजली कंपनियां सौर ऊर्जा से बनने वाली बिजली की खरीदारी कर इसकी सप्लाई करेंगी. इसके अलावा उपभोक्ता महंगी बिजली होने के चलते खपत भी कम करेंगे. जिससे बिजली और पैसे दोनों की बचत होगी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

आज पितृ पक्ष में चतुर्थी श्राद्ध, पंचांग से समझें पूजा-पाठ और श्राद्ध का सही समय

Pitru Paksha Panchang: 30 सितंबर 2026, बुधवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी…

50 minutes ago

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

5 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

7 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

7 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

8 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

8 hours ago