नवीनतम

छठ पूजा पर मंत्री AK शर्मा का सुपर प्लान, सफाई के अलावा महिलाओं के लिए रहेंगी ये सुविधाएं

उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा ने छठ पर्व के लिए खास दिशा निर्देश दिए हैं. उन्होंने आगामी छठ पर्व के मद्देनजर निकायों में साफ-सफाई, जलभराव, सड़कों और रास्तों की साफ-सफाई के कार्यों का जायजा लिया.साथ ही डेंगू और संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए किये जा रहे प्रयासों की वर्चुअल समीक्षा की.

इस दौरान नगर विकास मंत्री ए के शर्मा ने दीपावली के बाद की सफाई व्यवस्था को पहले की तरह ही चाक-चौबंद रखने के लिए निकाय अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए.उन्होंने कहा कि पहले के मुकाबले निकायों की बेहतर साफ सफाई हो, इस पर पूरे मनोयोग और व्यवस्थित तरीके से काम किया जाए.

कर्मचारी मौके पर निरीक्षण करें

उन्होंने कहा कि निकाय अधिकारी सफाई व्यवस्था का मौके पर जाकर निरीक्षण करें ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो.सभी निकायों में छठ पर्व पर घाटों की चाक चौबंद साफ़ -सफाई और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था के साथ सुरक्षा के विशेष इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं.नगर विकास मंत्री ने कहा कि नदियों में फूल माला, फलों और अर्पित सामग्री के प्रवाह को रोकने के लिए जलधारा में अर्पण कलश बनवाए जाएं.

महिलाओं की सुविधा का ख्याल

उन्होंने एक और अहम बात कही कि श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए जलधारा में बैरिकेडिंग कराई जाए. छठ पर्व पर महिलाओं को असुविधा न हो, इसके लिए सभी स्थलों पर चेंजिंग रूम बनाए जाएं.

सामुदायिक शौचालयों और मोबाइल टॉयलेट की 24×7 घंटे सफाई ज़रूर कराएं.इसके साथ ही डेंगू और संचारी रोग की रोकथाम के लिए शहरों में जलभराव को खत्म करें, एंटी लार्वा के छिड़काव का इंतजाम किया जाए और फॉगिंग भी करायी जाए.

नगर विकार मंत्री के निर्देश हैं कि लोगों को आने जाने में परेशानी न हो, इसके लिए सड़कों और रास्तों को शीघ्र गड्ढा मुक्त कराया जाए.धार्मिक स्थलों पर विशेष साफ – सफाई और प्रकाश की व्यवस्था के साथ ही सुरक्षा के हर पहलू पर गौर किया जाए.
आज की वर्चुअल समीक्षा में डायरेक्टर नगर निकाय सुश्री नेहा शर्मा, सभी नगर निगमों के नगर आयुक्त, नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के सभी अधिशासी अधिकारी शामिल थे.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

गेहूं-धान छोड़िए! अब इस फसल से होगी नोटों की बारिश, बिहार सरकार देगी ₹36,000 की भारी छूट

पारंपरिक फसलों से हटकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बिहार सरकार ने बांस ('ग्रीन…

20 minutes ago

नवरात्रि में हिंदू मंदिर पर खूनखराबे की साजिश; 300 गोलियां लेकर पहुंचा युवक, टल गया बड़ा हादसा

Chicago Hindu Temple Attack Plot: अमेरिका के इलिनोइस में एक 19 वर्षीय युवक को हिंदू…

30 minutes ago

IISc Genetic Course: आईआईएससी ने शुरू किया जेनेटिक इंजीनियरिंग कोर्स, फटाफट करें अप्लाई

Genetic Engineering Course: साइंस के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. IISc बैंगलोर ने 'एडवांसेस…

31 minutes ago

‘जो देवी सभी प्राणियों में शक्ति रूप में विद्यमान हैं…’, पीएम मोदी ने मां स्कंदमाता की स्तुति में साझा किया खास मंत्र

Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…

58 minutes ago

महाराष्ट्र में सुबह-सुबह कांपी धरती, हिंगोली में भूकंप के झटकों से लोगों की खुली नींद

Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…

1 hour ago

बिग बॉस के घर में अब नहीं होगी नकुल ढुल की वापसी! इंस्टा स्टोरी ने कर दिया सब कुछ साफ

बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…

1 hour ago