देश

WFI Controversy: एक्शन में केंद्र सरकार, अयोध्या में होने वाली AGM रद्द, आरोपों की जांच होने तक संघ से दूर रहेंगे बृजभूषण

WFI Controversy: केंद्रीय खेल मंत्रालय के भारतीय कुश्ती महासंघ की सभी मौजूदा गतिविधियों को निलंबित कर देने और उसकी रोजाना की कार्यशैली को देखने के लिए एक ओवरसाइट समिति नियुक्त कर देने के बाद महासंघ की रविवार को अयोध्या में होने वाली आम सभा बैठक रद्द कर दी गयी है. समिति डब्ल्यूएफआई के प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ लगे यौन शोषण और भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करेगी. जांच पूरी होने तक बृज भूषण अपने पद से अलग रहेंगे.

केंद्र सरकार ने WFI की सभी गतिविधियों को तब तक के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया है जब तक कि ओवरसाइट कमेटी औपचारिक रूप से नियुक्त नहीं होती. इसमें चल रही रैंकिंग प्रतियोगिता का निलंबन और चल रही गतिविधियों के लिए प्रतिभागियों से लिए गए प्रवेश शुल्क की वापसी शामिल है. यह घोषणा 20 जनवरी को सरकार द्वारा एक निरीक्षण समिति नियुक्त करने के निर्णय के बाद की गई है जो WFI की दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों को संभालेगी. साथ ही WFI के सहायक सचिव विनोद तोमर को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “खेल मंत्रालय ने शनिवार को भारतीय कुश्ती महासंघ को बता दिया है कि सरकार के विभिन्न आरोपों की जांच के लिए ओवरसाइट समिति नियुक्त करने के फैसले के मद्देनजर डब्ल्यूएफआई अपनी सभी मौजूदा गतिविधियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करेगी जब तक ओवरसाइट समिति औपचारिक रूप से नियुक्त नहीं कर दी जाती और डब्ल्यूएफआई का रोजाना का कामकाज संभाल नहीं लेती.”

बयान में कहा गया है, “खेल मंत्रालय ने डब्ल्यूएफआई से उत्तर प्रदेश के गोंडा में मौजूदा रैंकिंग टूर्नामेंट को रद्द करने के लिए भी कहा है. मंत्रालय ने डब्ल्यूएफआई को सभी भागीदारों से लिए गए प्रवेश शुल्क को लौटाने का भी निर्देश दिया है.” उल्लेखनीय है कि प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात और आरोपों की जांच का आश्वासन मिलने के बाद अपना धरना वापस ले लिया है.

ये भी पढ़ें: WFI Controversy: यौन उत्पीड़न के आरोपों में कोई समझौता नहीं- योगेश्वर दत्त ने बताया कमेटी कब तक सौंपेगी रिपोर्ट

शीर्ष भारतीय पहलवानों बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट, साक्षी मालिक और अन्य पहलवानों ने 18 जनवरी को डब्ल्यूएफआई के खिलाफ धरना दिया था. 28 वर्षीय विनेश ने आरोप लगाया था कि बृज भूषण महिला पहलवानों का यौन शोषण कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

लाइफ टाइम सेविंग्स न हो जाए बेकार’: जानिए जमीन खरीदते समय किन 7 सरकारी दस्तावेजों को चेक करना सबसे जरूरी

Property Buying Tips: जमीन खरीदना जीवन का बड़ा फैसला होता है, लेकिन कागजी जांच में…

9 minutes ago

रतलाम में सरकारी जमीन पर गांजे की खेती का खुलासा, 2948 पौधे जब्त; खेती करने वाले फरार

Ratlam Ganja Farming: रतलाम के सरवन थाना क्षेत्र में सरकारी जमीन पर मक्का और कपास…

10 minutes ago

IRCTC ऑनलाइन टिकट बुकिंग में गड़बड़ी का आरोप, दिल्ली HC ने रेल मंत्रालय से मांगा जवाब

दिल्ली हाई कोर्ट ने ऑनलाइन रेलवे टिकट बुकिंग सिस्टम में कथित गड़बड़ियों से जुड़ी PIL…

23 minutes ago

‘मंदिर में सो रहे साधुओं को मारकर वहीं फूंका!’ यूपी के शाहजहांपुर में खूनी कत्लेआम से क्यों मची सनसनी?

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक…

40 minutes ago

बैंक की ये FD स्कीम कर सकती है कमाल, सीनियर सिटीजन को 1 साल में मिलेगा इतना रिटर्न

Senior Citizen FD: सीनियर सिटीजन के लिए कुछ बैंक 1 साल की FD पर 7.2%…

41 minutes ago

किताबें बेचकर पूरी की पढ़ाई, परिवार ने भी किया विरोध; अब बिहार की बेटी ने UPSC क्रैक कर रचा इतिहास

परिवार के विरोध और लगातार चार असफलताओं का सामना करने के बाद बिहार की प्रिया…

45 minutes ago