दुनिया

चांद पर कदम रखने वाले बज एल्ड्रिन ने 93 साल में की चौथी शादी, एंका को बनाया जीवनसाथी

अमेरिका के मशहूर अंतरिक्ष यात्री रहे बज एल्ड्रिन ने चौथी बार शादी की है. खास बात ये है कि बज ने ये शादी 93 साल की उम्र में की है. इस उम्र में जब लोग बिस्तर पकड़ लेते हैं तब एल्ड्रिन ने चौथी शादी करके सबको चौंका दिया है. उनकी पत्नी डॉ. अंका फॉर की उम्र 63 साल की है. खुद एल्ड्रिन ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है और अपनी वेडिंग फोटोज भी शेयर की हैं. उनकी शेयर की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर काफी बज क्रिएट किया है. 27 मिलियन से ज्यादा लोगों ने इसे देखा है और 1 लाख 51 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किया है.

उन्होंने लिखा कि हम दोनों घर से भागकर शादी करने वाले टीनएजर्स की तरह उत्साहित हैं. 1969 में अपोलो 11 मिशन के तहत नील आर्मस्ट्रांग और बज एल्ड्रिन चांद पर गए थे. नील आर्मस्ट्रांग चांद पर सबसे पहले उतरे थे. उनके 19 मिनट बाद बज एल्ड्रिन ने चांद पर कदम रखा था. इससे पहले चांद पर जाने वाले बज एल्ड्रिन ने तीन शादियां की और उनकी पूर्व पत्नियों का नाम Ann Archer, Beverly Ven Zile, Lois Driggs Canon है.

93वें जन्मदिन के मौके पर की शादी

बज एल्ड्रिन ने शादी के बाद ट्विटर पर पत्नी अंका के साथ की फोटो शेयर की. उन्होंने लिखा- मेरे 93वें जन्मदिन के मौके पर मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मैंने अपनी प्रेमिका डॉ. अंका फॉर के साथ शादी कर ली है. हमने लॉस एंजिलिस में एक छोटे समारोह में शादी की.

ये भी पढ़ें: America: राष्ट्रपति जो बाइडन की बढ़ी मुश्किलें, अमेरिकी न्याय विभाग को छापेमारी के दौरान मिले गोपनीय दस्तावेज

पोलो मिशन के अकेले जीवित सदस्य

बज एल्ड्रिन अपोलो 11 मिशन के तीन सदस्यों वाले क्रू के इकलौते जीवित सदस्य हैं. मिशन में उनका साथ देने वाले बाकी दो सदस्यों का निधन हो चुका है. बज एल्ड्रिन 1971 में नासा से रिटायर हो गए थे. उन्होंने 1998 में शेयर स्पेस फाउंडेशन की स्थापना की थी. इसका मकसद अंतरिक्ष की खोज को बढ़ावा देना है.

ये भी देखें-

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

इतिहास चुराने की कोशिश? पूर्व पाकिस्‍तानी PM बोले- ‘हमारी जड़ें 9,000 साल पुरानी’, भड़के यूजर्स ने लगाई क्लास

Pakistan History Claim: पाकिस्तान के पूर्व केयरटेकर पीएम अनवार उल हक काकड़ ने सिंधु घाटी…

1 minute ago

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामला: NIA कोर्ट ने सभी 11 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 21 नवंबर तक बढ़ाई

राऊज एवेन्यु कोर्ट की एनआईए अदालत ने दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामले के सभी 11…

2 minutes ago

अब पाकिस्तान की बारी…! भारत ने श्रीलंका को 124 रनों से दी मात

Asian Games 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका को 124 रन से हराकर फाइनल…

22 minutes ago

बंदूकें हारीं, कलम जीती..! जंगलों में गोलियां दागने वाले 7 पूर्व नक्सलियों ने SSC में ऐसे उड़ाया गर्दा

छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटे 210 पूर्व माओवादियों में से 7…

27 minutes ago

लाइफ टाइम सेविंग्स न हो जाए बेकार’: जानिए जमीन खरीदते समय किन 7 सरकारी दस्तावेजों को चेक करना सबसे जरूरी

Property Buying Tips: जमीन खरीदना जीवन का बड़ा फैसला होता है, लेकिन कागजी जांच में…

43 minutes ago