करी पत्ता रहेगा हमेशा हरा-भरा और घना! माली ने बताया रसोई के ‘सफेद घोल’ का जादू
‘एक्सचेंज 4 मीडिया’ के News Next 2024 कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किए गए भारत एक्सप्रेस के जर्नलिस्ट्स।
ENBA Awards 2024: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के पत्रकारों को शनिवार (30 मार्च) को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ‘एक्सचेंज 4 मीडिया’ के ‘News Next 2024’ कार्यक्रम में सम्मानित किया गया. भारत एक्सप्रेस को खास स्टिंग ऑपरेशन ‘ऑपरेशन ग्रहण’ के लिए ENBA अवॉर्ड मिला. इसके अलावा तीन और अवार्ड भी मिले. कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय को भी सम्मानित किया गया. बेस्ट कवरेज ऑफ सोशल इश्यूज के लिए उनकी खूब सराहना की गई.
News Next 2024 कार्यक्रम संपन्न होने पर मीडिया जगत के नामचीन चेहरों की मौजूदगी में कई पत्रकारों को सम्मानित किया गया. भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क की एंकर अदिति त्यागी को बेस्ट ईयरली प्राइम शो हिंदी के लिए पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम दिल्ली स्थित द इंपीरियल होटल में हुआ.
ENBA न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स का यह 16वां संस्करण था. ENBA अवॉर्ड्स को देश के अग्रणी समाचार/टी पुरस्कारों के रूप में जाना जाता है. इसका मुख्य उद्देश्य भारत में टेलीविजन समाचार कवरेज में उत्कृष्टता का सम्मान करना है.
अवॉर्ड समारोह में मीडिया इंडस्ट्री के बड़े-बड़े चेहरे नजर आए. भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय के अलावा इंडिया टुडे के राजदीप सरदेसाई, बरखा दत्त, राहुल कंवल, रबींद्र नारायण, सुमित अवस्थी, दीपक चौरसिया, जर्नादन पांडे, राणा यशवंत, अंजना ओम कश्यप और सुधीर चौधरी जैसे वरिष्ठ पत्रकार कार्यक्रम में मौजूद थे.
एक्सचेंज फॉर मीडिया के प्रोग्राम News Next 2024 में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की पूरी स्पीच, यहां देखिए-
Babulal Kharadi Controversial Statement: राजस्थान के मंत्री बाबूलाल खराड़ी के एक बयान से इन दिनों…
Nagastra-2 Anti-Tank Loitering Munition: सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड ने भारतीय सेना को स्वदेशी नागास्त्र-2…
चंडीगढ़ के सेक्टर 34 में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन भावुक पलों के…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में 7 नवंबर को होने वाले दसवें दीपोत्सव में 30 लाख…
सोशल मीडिया पर पाकिस्तान समर्थित अकाउंट से फैलाए गए उस दावे को भारतीय सेना ने…
Yam Deep Daan on Dhanteras: धनतेरस पर यमराज के नाम का दीपदान करने की परंपरा…