देश

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी बम स्क्वायड टीम; क्या सच में था खतरा?

नई दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां शनिवार सुबह राजधानी के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में शुमार नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक लावारिस बैग मिलने से अफरा-तफरी मच गई. बैग की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और तुरंत मौके पर पहुंच गई. दिल्ली फायर सर्विस, बम निरोधक दस्ते (बम स्क्वॉड) और डॉग स्क्वॉड की टीमों को भी त्वरित रूप से स्टेशन भेजा गया.

दमकल विभाग के अनुसार, सुबह करीब 7:55 बजे उन्हें लावारिस बैग की सूचना दी गई थी. स्टेशन पर मौजूद लोगों में डर और घबराहट का माहौल बन गया. सुरक्षा के मद्देनज़र प्लेटफॉर्म का वह हिस्सा खाली करा दिया गया जहां बैग मिला था. पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर सुरक्षा घेरे में ले लिया और सावधानीपूर्वक जांच शुरू की.

सुरक्षा के मद्देनज़र स्टेशन का हिस्सा खाली कराया गया

हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के चलते राजधानी दिल्ली में हाई अलर्ट जारी है, ऐसे में इस तरह की सूचना को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है. दिल्ली पुलिस, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की संयुक्त टीम ने पूरी सतर्कता के साथ बैग की जांच की. जांच के दौरान बैग में कोई भी विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, जिससे सभी ने राहत की सांस ली.

पुलिस ने बताया कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बैग वहां किसने छोड़ा. मामले की जांच गहनता से की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि पता चल सके कि बैग स्टेशन पर कैसे और किसके द्वारा छोड़ा गया.

फिलहाल पुलिस ने बैग को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच जारी है. अधिकारियों ने यात्रियों से सतर्क रहने की अपील की है और किसी भी संदिग्ध वस्तु की जानकारी तुरंत सुरक्षाकर्मियों को देने को कहा है.

ये भी पढ़ें: भारत के हमले के डर से पाकिस्तान ने खाली किए LoC के पास आतंकी लॉन्च पैड, खुफिया एजेंसियों का बड़ा इनपुट

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

सत्येंद्र जैन मानहानि मामला: राऊज एवेन्यु कोर्ट 28 अक्टूबर को सुनाएगा फैसला, बीजेपी नेता करनैल सिंह की बढ़ी मुश्किलें

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा बीजेपी नेता करनैल सिंह के…

12 minutes ago

दलाई लामा पर चीन का ‘वेटिंग गेम’? रिपोर्ट में बीजिंग की रणनीति पर उठे सवाल

दलाई लामा के भतीजे खेद्रूब थोंडुप ने दावा किया है कि चीन जानबूझकर दलाई लामा…

21 minutes ago

आडवाणी की तबीयत पर अस्पताल ने क्या कहा? ICU में चल रहा इलाज; जेपी नड्डा ने लिया हालचाल

LK Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नई दिल्ली के…

34 minutes ago

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

52 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

60 minutes ago