Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

इटावा में धर्मांतरण के दबाव से परेशान युवती ने की आत्महत्या, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

इटावा के कदमपुर गांव में धर्मांतरण और शादी के दबाव से परेशान युवती ने आत्महत्या कर ली. पुलिस ने आरोपी रिजवान और उसके भाई को गिरफ्तार किया है.

Etawah news
Edited by Akansha

शिवांग तिमोरी

इटावा जिले के ऊसराहार थाना क्षेत्र अंतर्गत कदमपुर गांव में एक युवती ने धर्मांतरण के दबाव से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। युवती पर रिजवान नामक युवक शादी और धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था.

आत्महत्या की कोशिश के बाद हुई मौत

24 अप्रैल को युवती ने आत्महत्या की कोशिश की थी, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था. आज उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई.

पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

मृतक युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. रिजवान सहित दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है. मुख्य आरोपी रिजवान बताया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी बम स्क्वायड टीम; क्या सच में था खतरा?

धर्मांतरण का दबाव था आत्महत्या का कारण

पुलिस जांच में पता चला है कि युवती पर धर्मांतरण का दबाव था, जिसके चलते उसने आत्महत्या की कोशिश की. अब पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

आरोपी की धमकी और छेड़खानी से परेशान थी छात्रा

आरोपी रिजवान छात्रा को रास्ते में रोककर उसके साथ छेड़खानी करता था और न मिलने पर उसके भाई को मारने की धमकी देता था. छात्रा के भाई ने बताया कि आरोपी ने उनकी बहन को परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दी थी.

पुलिस कार्रवाई न होने से बढ़े आरोपी के हौसले

छात्रा के भाई ने 26 अप्रैल को थाने में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. इससे आरोपी के हौसले बढ़ गए और उसने पीड़ित के घर धमकाने की कोशिश की. इससे परेशान होकर छात्रा ने जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई.

पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज और आरोपी गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आत्महत्या को उकसाने की धाराएं लगाई गई हैं. रिजवान और उसके भाई सलमान को गिरफ्तार किया गया है. पोस्टमॉर्टम और गांव में पुलिस बल तैनात है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest