देश

आज से Fake Calls और Message बंद, TRAI ने लागू किया ये नया नियम

TRAI आज (11 दिसंबर) से OTP मैसेज ट्रेसेबिलिटी के नियम को लागू करने जा रहा है. इसकी मदद से स्पैम और फेक मैसेज से परेशान करोड़ों मोबाइल यूजर्स को बड़ी राहत मिलेगी. भारत में हाल के वर्षों में ऑनलाइन घोटाले और साइबर धोखाधड़ी में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है. Message Traceability को लागू करने के लिए ट्राई ने सभी टेलिकॉम ऑपरेटर्स को 30 नवंबर 2024 तक का समय दिया था. इस नियम को 1 दिसंबर से लागू किया जाना था लेकिन, बाद में सर्विस प्रवाइडर की मांग पर 10 दिन की और मोहलत दे दी गई थी. TRAI ने आज से इन नियमों को लागू कर दिया है मतलब आज से आपको वो मैसेज नहीं मिलेंगे जो टेलिमार्केटिंग का हिस्सा नहीं होंगे. नए नियम को लेकर ट्राई की तरफ से ऑफिशियल प्रेस रिलीज भी जारी कर दी गई है.

क्या है TRAI की नई Guidelines

आज 11 दिसंबर, 2024 को प्रभावी होने वाले नए संदेश ट्रेसिबिलिटी दिशा-निर्देशों का उद्देश्य Commercial Messages की एंड-टू-एंड ट्रेसिबिलिटी सुनिश्चित करके हो रहे साइबर फ्रॉड को रोका जा सकेगा. नए नियमों के तहत, प्रिंसिपल एंटिटीज (PE) और टेलीमार्केटर्स (TM) के बीच एक स्पष्ट रूप से परिभाषित श्रृंखला(defined chain) स्थापित की जानी चाहिए. Message Traceability लागू होने के बाद कॉमर्शियल मैसेज और ओटीपी संबंधित मैसेज को आसानी से ट्रैक किया जा सकेगा. इससे टेलिकॉम ऑपरेटर्स को स्पैम मैसेज और फेक मैसेज पर रोक लगाने में भी मदद मिलेगी.

लागू होने की तारीख से शुरू होकर,स्पैम मैसेज या कोई और मैसेज जो रजिस्टर्ड नहीं है, वाले किसी भी Message को दूरसंचार ऑपरेटरों द्वारा अस्वीकार कर दिया जाएगा, जिससे ऐसे Message को उपभोक्ताओं तक पहुंचने से रोका जा सकेगा. कंपनियों को अब अपनी पीई-टीएम(PE-TM) Chain को Defined और Registered करना होगा. इन आवश्यकताओं का पालन न करने के परिणामस्वरूप मैसेज को रोक दिया जा सकता है, जिससे ग्राहक संचार और लेन-देन प्रक्रियाओं में संभावित व्यवधान हो सकता है. ग्राहकों पर, दिशा-निर्देशों से महत्वपूर्ण लाभ मिलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें- सीरिया में फंसे 75 भारतीयों को India ने सुरक्षित निकाला बाहर, लेबनान के रास्ते होगी वतन वापसी, विदेश मंत्रालय ने बताया- कैसे मिली सफलता

OTP को लेकर कोई परेशानी नहीं

TRAI की तरफ से ओटीपी बेस्ड मैसेज को ट्रैक करने के लिए पहली बार ट्रेसेबिलिटी को लागू करने की बात कही गई थी. तो माना जा रहा था कि इससे OTP आने में भी देरी हो सकती है, लेकिन बाद में ट्राई ने इस बात को पूरी तरह से खारिज कर दिया था. ट्राई ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा था कि OTP Traceability को मोबाइल यूजर्स की सुविधा के लिए लागू किया जा रहा है. इसके साथ ही इस नए नियम से ट्रांसपेरेंसी भी आएगी. TRAI ने बताया कि ट्रेसेबिलिटी लागू होने के बाद भी OTP यूजर्स को एकदम टाइम पर डिलीवर होंगे.

-भारत एक्सप्रेस

मृगांक प्रभाकर

Recent Posts

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

19 minutes ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

28 minutes ago

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

1 hour ago

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

2 hours ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

3 hours ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

3 hours ago