देश

Karnataka: गिरफ्तार हुआ फर्जी सीबीआई अधिकारी, युवाओं को इस तरह से बना रहा था अपना शिकार

Karnataka: कर्नाटक के बेलगावी में पुलिस ने एक फर्जी सीबीआई अधिकारी को गिरफ्तार किया है. खबर सामने आ रही है कि वह सीबीआई अधिकारी बनकर बेरोजगार युवाओं को अपना निशाना बनाता था और नौकरी का झांसा देकर उनसे लाखों की ठगी करता था. फिलहाल पुलिस उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

बता दें कि ये मामला कर्नाटक में बेलगावी के मालमारुति पुलिस थाने से सामने आया है. बेलगावी ऑटो नगर के एक शख्स ने फर्जी सीबीआई के खिलाफ मालमारुति पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें कहा गया था कि आरोपी दयानंद सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी कर रहा है. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और हुक्केरी तालुक के इस्लामपुरा गांव के रहने वाले 34 वर्षीय दयानंद जिद्राले को गिरफ्तार कर लिया.

ये भी पढ़ें- कुत्तों ने 30 लाख से अधिक लोगों को काटा और इतने लोगों की गई जान…जानें संसद में क्या कहा सरकार ने?

इन विभागों में नौकरी का दे चुका है झांसा

पुलिस ने बताया कि आरोपी खुद को सीबीआई अधिकारी बताता था और बेरोजगार युवाओं से ठगी करता था. उसने अब तक वन विभाग और आबकारी विभाग समेत कई विभागों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से ठगी की है.

जेल भेजा गया आरोपी

आरोपी ने बेलगावी जिले के निप्पनी रायबाग, कागवाड़, चिक्कोडी इलाके में कई लोगों को ठगी का शिकार बनाया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मालमारुति पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है. इसी के साथ साथ ही पुलिस ठगी की गई रकम के बारे में भी जानकारी एकत्र कर रही है और आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है. पुलिस ने मीडिया को जानकारी दी है कि जल्द ही उससे पूछताछ कर ये पता लगाया जाएगा कि उसके गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं. इसके अलावा उसने अब तक कहां-कहां घटना को अंजाम दिया है और किन लोगों को अपना शिकार बनाया है. इसी के साथ ही पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि किसी के बहकावे में न आएं. सरकारी नौकरी के लिए सबसे पहले सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी हासिल करें.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

कैश फॉर जॉब मामले में सुप्रीम कोर्ट से DMK नेता केएन नेहरू को बड़ा झटका, याचिका खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के पूर्व मंत्री और DMK नेता के.एन. नेहरू की याचिका खारिज…

2 minutes ago

खेत में मासूम से रेप कर गला घोंटा, फिर परिजनों के साथ बच्ची को ढूंढता रहा दरिंदा

Hamirpur Crime News: यूपी के हमीरपुर जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई…

13 minutes ago

पंजाब में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा और बेटे के ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब के होशियारपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस नेता सुंदर…

14 minutes ago

जानें क्या होता है सीजर अटैक? क्यों और कैसे आता है दौरा, पढ़ें लक्षण, कारण और बचाव के तरीके

Seizure Attack: सीजर अटैक यानी दौरा दिमाग की इलेक्ट्रिकल एक्टिविटी में अचानक गड़बड़ी के कारण…

17 minutes ago

Ayodhya Ram Mandir: SC का बड़ा झटका, राम मंदिर ट्रस्ट की निगरानी की मांग खारिज, सिविल कोर्ट का रास्ता साफ

Supreme Court: अयोध्या राम मंदिर स्थल और ट्रस्ट के वित्तीय लेनदेन से जुड़ी याचिकाओं पर…

25 minutes ago

चूहे पर ऐसी दरिंदगी…! पूंछ बांधकर जिंदा जलाया, VIDEO वायरल हुआ तो झांसी पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा

उत्तर प्रदेश के झांसी में कुछ युवकों पर चूहे की पूंछ बांधकर उसे जिंदा जलाने…

34 minutes ago