देश

‘मैंने पायल है छनकाई’ वाले नेहा के रीमेक पर फाल्गुनी का पछतावा: ‘‘काश मैं कानूनी कार्रवाई कर पाती’’

मुंबई –मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ ने हाल ही में डांडिया क्वीन फाल्गुनी पाठक के फेमस गाने ‘मैंने पायल है छनकाई’ का रीमिक्स बनाया. इसके चलते वह सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं. फाल्गुनी पाठक ने इस गाने पर प्रतिक्रिया देते हुए नाराजगी जाहिर की है. 53 वर्षीय फाल्गुनी पाठक ने पिंकविला को बताया कि वह ओरिजनल गाने के प्रति अपने प्रशंसकों के प्यार को देखकर खुश हैं, जो पहली बार 1999 में रिलीज हुआ था.

फाल्गुनी ने बताया”मैं इस गाने के लिए हर तरफ से इतना प्यार पाकर काफी खुशी महसूस कर रही हूं, इसलिए मुझे अपने फैंस की ओर से भावनाओं को साझा करना पड़ा. फाल्गुनी ने कहा कि नेहा कक्कड़ और ‘ओ सजना’ के निर्माताओं ने उनसे संपर्क नहीं किया था.

यह पूछे जाने पर कि क्या वह कानूनी रास्ता अपनाने की योजना बना रही हैं, इस पर फाल्गुनी ने कहा, “काश मैं कर पाती, लेकिन मेरे पास अधिकार नहीं है.”यह पूछे जाने पर कि क्या निर्माताओं और नेहा कक्कड़ ने उनकी इंस्टाग्राम स्टोरीज को देखकर उनसे संपर्क करने की कोशिश की, फाल्गुनी ने कहा, “नहीं.”

फाल्गुनी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ यूजर्स के स्क्रीनशॉट शेयर किए थे, जिनमें यूजर्स नेहा कक्कड़ को रीमिक्स की वजह से ट्रोल कर रहे हैं.

-आईएएनएस / भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

6 minutes ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

23 minutes ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

38 minutes ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

1 hour ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

1 hour ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

2 hours ago