खेल

IND VS AUS: आसमान में बादल बरसे तो मैदान पर रोहित शर्मा, भारत को दिलाई शानदार जीत

नागपुर- विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पहले तो आसमान में बादल जमकर बरसे उसके बाद मैदान पर कप्तान रोहित शर्मा. रोहित ने  20  गेंदों में 46 रनों की नाबाद आतिशी पारी से आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में भारत को 6 विकेट से जीत दिला दी. इस जीत के साथ ही भारत ने 3 मैचों की टी-20 सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है.


 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा टी-20 मुकाबला टीम इंडिया के लिए करो या मरो जैसा था. भारत को सीरीज में बने रहने के लिए यह मैच जीतना बेहद जरुरी था. नागपुर में बारिश के कारण मैच को 20 ओवर से घटा कर 8-8 ओवरों का किया गया. टॉस जीतकर कप्तान रोहित शर्मा ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. रोहित का यह फैसला बिल्कुल सही साबित हुआ. पहले बल्लेबाजी करने उतरी आस्ट्रेलियाई टीम ने तेज शुरुआत की. कप्तान एरोन फिंच ने 15 गेंदों में 31 रन बना डाले. इसके बाद मिडिल ऑडर में बैटिंग करने उतरे बाएं हाथ के विकेट कीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने 21 गेंदों में 46 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. इस पारी की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने 8 ओवरों में 5 विकेट खोकर भारत को 91 रनों का लक्ष्य दिया.

 

ऑस्ट्रेलिया पर जमकर बरसे रोहित शर्मा

सबसे ज्यादा छक्कों का बनाया रिकॉर्ड

भारतीय बल्लाबाजों ने भी मैदान पर उतरते ही जवाबी हमला शुरु कर दिया. कप्तान रोहित शर्मा ने पहले ही ओवर में 2 गगनचुंबी छक्के जड़े और आखिरी गेंद पर केएल राहुल को स्ट्राइक दी. राहुल ने भी रोहित की ताल में ताल मिलाते हुए स्कॉवयर लेग बांउड्री पर छक्का जड़ दिया. इस तरह से टीम इंडिया ने पहले ही ओवर में 19 रन जोड़ दिए. रोहित शर्मा ने 20 गेंदों पर ताबड़तोड़ 46 रनों की पारी खेली. उन्होनें अपनी पारी में 4 चौके औऱ 4 आसमानी छक्के जड़े. इन 4 गगनचुंबी छक्कों के साथ ही रोहित शर्मा ने इंटरनेशल टी-20 मैच सबसे ज्यादा 174 छक्के मारने का रिकॉर्ड बना लिया है.

 

दिनेश कार्तिक ने फिनिश किया मैच

भारत को जीत दिलाने के लिए कप्तान रोहित शर्मा एक छोर से मैदान पर डटे रहे. उन्होंने रिक्वॉयर्ड रेट को पहले ही ओवर से कंट्रोल में रखा. 8 ओवर के मैच में भारत को टारगेट पूरा  करने के लिए हर एक ओवर में 2 बाउंड्री की जरुरत थी जिसे रोहित शर्मा ने बखूबी पूरा किया. सूर्यकुमार यादव औऱ ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने भी आते ही शॉट्स लगाने शुरु किए. पांड्या 7वें  ओवर की 5 वीं गेंद पर बाउंड्री की तलाश में कैच लपक लिए गए.

इसके बाद अनुभवी टी-20 फिनिशर दिनेश कार्तिक मैदान में उतरे. भारत को 8वें और अंतिम ओवर में 9 रनों की जरुरत थी. स्ट्राइक पर सब के चहिते दिनेश कार्तिक पूरी तरह से तैयार थे उन्होंने पहली ही गेंद पर स्कॉवयर लेग पर शानदार छक्का जड़ कर टीम इंडिया की जीत सुनिश्चित कर दी. इसकी अगली गेंद पर कार्तिक ने जीत का चौका लगाकर भारत को 4 गेंद रहते ही 6 विकटे से जीत दिला दी.

 

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

5 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

46 minutes ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

58 minutes ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

2 hours ago