उत्तर प्रदेश

राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी के घर चोरी, जांच में जुटी यूपी पुलिस

Uttar Pradesh Crime News: भारतीय जनता पार्टी के तेजतर्रार प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी के बड़े भाई हिमांशु त्रिवेदी के घर चोरी का मामला सामने आया है. बता दें कि उनका आवास लखनऊ के इंदिरा नगर सेक्टर 21 में स्थिति है. सुधांशु त्रिवेदी के बड़े भाई का यह निजी आवास गाजीपुर रिंग रोड चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित है.

जांट में जुटी पुलिस

जानकारी के मुताबिक, हिमांशु त्रिवेदी का आवास कई महीनों से बंद था. उनका पूरा परिवार इंदिरा नगर से गोमती नगर में शिफ्ट कर गया था. चोरी के इस मामले को गाजीपुर थाने में दर्ज कराया गया है. मामले की जानकारी मिलते ही डीसीपी (नार्थ) डॉग स्क्वायड टीम के साथ मौके पर पहुंचे. जिसके बाद पुलिस की पूरी टीम सीसीटीवी की फुटेज को खंगालने में जुटी है. मामले की जांच में पुलिस की तीन टीमों को लगाया गया है.

सुधांशु त्रिवेदी कौन हैं?

सुधांशु त्रिवेदी भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेताओं में एक हैं. वह उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं. इसके अलावा वे बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी हैं. सुधांशु त्रिवेदी राजनीति में आने से पहले प्रोफेसर भी रह चुके हैं. उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने ऐ.पी.जे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग कॉलेज, लखनऊ से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में पीएच.डी की उपाधि हासिल की है.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

59 minutes ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

60 minutes ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

2 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

2 hours ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

2 hours ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

3 hours ago