Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

सियाचिन में शहीद हुए कैप्टन अशुंमान के परिवार का छलका दर्द, माता-पिता बोले- ‘बहू सबकुछ लेकर चली गई’

Captain Anshuman Singh: पिछले साल सियाचिन में शहीद हुए अंशुमान सिंह के माता-पिता ने अपनी बहू पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह सबकुछ लेकर चली गई.

family of Captain Anshuman Singh

शहीद कैप्टन अशुंमान की पत्नी और मां को कीर्ति चक्र प्रदान करतीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू.

Captain Anshuman Singh: बीते साल 19 जुलाई को सियाचिन में अपने साथियों को बचाने में कैप्टन अंशुमान शहीद हो गए. जिसके बाद उन्हें राष्ट्रपति ने कीर्तिचक्र से सम्मानित किया था. लेकिन, अब शहीद कैप्टन अशुंमान के माता-पिता का एक बयान चर्चा में बना हुआ है. दरअसल, शहीद के माता-पिता ने अपनी बहू स्मृति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उनका बेटा शहीद हो गया और बहू सबकुछ लेकर चली गई.

बता दें कि पिछले साल सियाचिन में शहीद हुए अंशुमान सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 5 जुलाई को मरणोपरंत कीर्तिचक्र से सम्मानित किया. यह सम्मान शहीद अशुंमान की पत्नी स्मृति सिंह और उनकी मां मंजू देवी ने प्राप्त किया.

सम्मान और अनुग्रह राशि भी लेकर चली गई बहू

शहीद अंशुमान के माता-पिता ने कहा कि उनका बेटा शहीद हुआ लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला. शहीद के माता-पिता ने बहू पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह सम्मान और अनुग्रह राशि दोनों लेकर चली गई. इसके अलावा शहीद अंशुमान के पिता रवि प्रताप सिंह ने आरोप लगया कि शहीद अशुंमान सिंह की पत्नी स्मृति अपने पति की फोटो एल्बम, कपड़े और अन्य यादों को भी अपने साथ लेकर चली गईं. साथ ही साथ शहीद की पत्नी स्मृति ने दस्तावेजों में दर्ज स्थायी पते को भी बदलवाकर अपने घर गुरदासपुर करवा दिया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital