निर्माणाधीन राम मंदिर
Ram Mandir Prana Pratitha: अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी. जिसको लेकर देश की तमाम दिग्गज हस्तियों, उद्योगपतियों और कई देशों के राजनयिकों को इस समारोह में आमंत्रित किया गया है. कार्यक्रम में 8 हजार लोगों को न्योता भेजा गया है. जिसमें प्रमुख राजनीतिक नेता, बड़े उद्योगपति, शीर्ष फिल्म अभिनेता, खिलाड़ी, नौकरशाह और राजनयिक शामिल हैं. फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन और उद्योगपति मुकेश अंबानी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. अमिताभ बच्चन एक निजी विमान से अयोध्या पहुंचेंगे.
फिल्म जगत से सूची में शामिल लोगों में अभिनेता अजय देवगन, अक्षय कुमार, अल्लू अर्जुन, मोहनलाल, अनुपम खेर और चिरंजीवी हैं. इनके अलावा, सरोद वादक अमजद अली, गीतकार मनोज मुंतशीर और उनकी पत्नी, गीतकार एवं लेखक प्रसून जोशी, निर्देशक संजय भंसाली और चंद्रप्रकाश द्विवेदी को भी आमंत्रित किया गया है.
सूची में उद्योगपति मुकेश अंबानी, उनकी मां कोकिलाबेन, पत्नी नीता, बेटे आकाश और अनंत, पुत्रवधू श्लोका तथा होने वाली पुत्रवधू राधिका मर्चेंट के भी नाम हैं. आमंत्रित किये गए अन्य प्रमुख उद्योगपतियों में आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला और उनकी पत्नी नीरजा, पीरामल समूह के अध्यक्ष अजय पीरामल, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा के आनंद महिन्द्रा और डीसीएम श्रीराम के अजय श्रीराम तथा टीसीएस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के. कीर्तिवासन शामिल हैं.
डॉ रेड्डीज फार्मास्यूटिकल्स के के. सतीश रेड्डी, जी इंटरटेनमेंट इंटरप्राइजेज के सीईओ पुनीत गोयनका, लार्सन एंड टूब्रो के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एस एन सुब्रहमण्यन और उनकी पत्नी, इंफोसिस के संस्थापक एन आर नारायणमूर्ति, जिंदल स्टील एंड पावर के प्रमुख नवीन जिंदल और मेदांता समूह के नरेश त्रेहन भी सूची में शामिल हैं. लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार और योजना आयोग (अब नीति आयोग) के पूर्व उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया के नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं.
यह भी पढ़ें- Ramanand Sagar Ramayan: राम मंदिर के उद्घाटन के दिन पहली बार सिनेमाघरों में होगी ‘रामायण’ की स्क्रीनिंग
इसके अलावा भारत के जी20 शेरपा अमिताभ कांत, पूर्व राजनयिक अमर सिन्हा, पूर्व अटार्नी जनरल के.के. वेणुगोपाल और मुकुल रोहतगी तथा भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज को भी सूची में जगह मिली है. लिस्ट में शामिल कुछ लोग 22 जनवरी को निजी विमानों से यहां पहुंचने वाले हैं, जबकि अन्य लोग नियमित उड़ानों से एक दिन पहले पहुंचेंगे और अयोध्या या लखनऊ जैसे आसपास के शहरों में ठहरेंगे.
-भारत एक्सप्रेस
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…
'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…
Sanskriti Sansad 2026: काशी में 3 से 5 नवंबर तक आयोजित होने वाली संस्कृति संसद…
Jack Yadegari AI Startup: 15 विश्वविद्यालयों से रिजेक्शन झेलने वाले 19 वर्षीय जैक यादेगारी ने…
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि सोमवार को विपक्ष, युवा…
पीएम मोदी ने चेन्नई में जैगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित…