देश

पीएम मोदी को टक्कर देने के लिए कांग्रेस ने काशी के लिए चुना ये नाम, अन्य सीटों पर उतर सकते हैं BJP-SP से आए ये नेता

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ सीट शेयरिंग की बात पर निर्णय होने के बाद कांग्रेस अब यूपी में मिली सीटों के लिए तैयारी शुरू कर दी है. खबर सामने आ रही है कि कांग्रेस ने वाराणसी सहित कई सीटों पर नाम भी फाइनल कर लिए हैं. चर्चा है कि कांग्रेस काशी से पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ अजय राय को उतारने जा रही है. तो वहीं पार्टी ने अन्य नौ सीटों के लिए भी उम्मीदवारों के नाम सोच लिए हैं.

बनारस के लगातार दो बार चुनाव जीते हैं पीएम मोदी

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को पार्टी वाराणसी से उतार सकती है. अगर ऐसा होता है तो वह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सबसे बड़े चेहरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती देते नजर आएंगे. पीएम मोदी को यहां की जनता ने लगातार दो बार सांसद का चुनाव जिताकर केंद्र में भेजा है. इसी के सात ही कांग्रेस सूत्रों की मानें तो सहारनपुर लोकसभा सीट से इमरान मसूद, सीतापुर से राकेश राठौर का टिकट भी लगभग तय माना जा रहा है. बता दें कि, इरमान मसूद को कांग्रेस ने 2019 में भी इसी सीट से उम्मीदवार बनाया था और उन्होंने तीसरे स्थान पर जगह बनाई थी. इमरान की गिनती कभी राहुल और प्रियंका गांधी के करीबियों में होती थी, लेकिन 2022 के यूपी चुनाव से पहले वह पार्टी छोड़ गए थे और फिर सपा से होते हुए बसपा चले गए थे लेकिन कुछ महीने पहले इमरान मसूद को बसपा ने अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए निष्कासित कर दिया था जिसके बाद वह फिर से कांग्रेस में लौट आए थे.

ये भी पढ़ें-बसपा में टूट! आखिर क्यों पार्टी के बड़े नेता चुनाव से पहले छोड़ देते हैं मायावती का साथ? कांशीराम ने कही थी चौंकाने वाली बात

इनका नाम भी माना जा रहा है तय

इसी के साथ ही माना जा रहा है कि सीतापुर से भी कांग्रेस ने नाम तय कर दिया है. यहां से कांग्रेस के पूर्व विधायक राकेश राठौर को उम्मीदवार बनाने की तैयारी की जा रही है. बता दें कि, राकेश राठौर पूर्व विधायक हैं और भाजपा से इस्तीफा देकर सपा से होते हुए कांग्रेस का हाथ थामा है. इसके अलावा सूत्रों की मानें तो लखनऊ से सटी बाराबंकी सीट से कांग्रेस तनुज पूनिया, गाजियाबाद से डॉली शर्मा, झांसी से पूर्व सांसद प्रदीप जैन, फतेहपुर सीकरी से रामनाथ सिकरवार, महाराजगंज से विधायक वीरेंद्र चौधरी को कांग्रेस चुनाव मैदान में उतारने की रणनीति बना रही है. तो वहीं कानपुर नगर लोकसभा सीट के लिए अभी कांग्रेस ने किसी का नाम घोषित नहीं किया है. माना जा रहा है कि यहां से कांग्रेस के कई बार के विधायक रहे अजय कपूर, आलोक मिश्रा, विकास अवस्थी और करिश्मा ठाकुर में से किसी एक को उतार सकती है. फिलहाल इन नामों पर अभी मंथन चल रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘शारीरिक संबंध बनाने से क्यों रहें दूर?’ अजीबोगरीब दलील देकर बुरे फंसे मुफ्ती तारिक मसूद, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; देखें VIDEO

Pakistan News: पाकिस्तानी स्कॉलर मुफ्ती तारिक मसूद के महिलाओं पर दिए आपत्तिजनक बयान पर बवाल.…

9 minutes ago

‘हनुमान अंश’ के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की अनुप्रिया नागर की तारीफ

फिल्म निर्माता अनुप्रिया नागर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है.…

15 minutes ago

‘आपका 30 सालों तक…’, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी को घेरा

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को नई दिल्ली के द्वारका में…

15 minutes ago

पोलैंड-भारत ने डिफेंस, स्पेस और न्यूक्लियर एनर्जी संबंध प्रगाढ़ करने पर सहमति जताई- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी और पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क ने गुरुवार को हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय…

22 minutes ago

कैसे ईस्ट इंडिया कंपनी ने व्यापार के बहाने भारत पर जमाया कब्जा? जानिए गवर्नरों की पूरी कहानी

अमर फारूकी की किताब Governors of Empire बताती है कि कैसे ईस्ट इंडिया कंपनी व्यापार…

43 minutes ago