देश

किसानों का दिल्ली कूचः ट्रैक्टरों पर खालिस्तानी दीप सिद्धू के पोस्टर, दिल्ली-नोएडा बाॅर्डर पर जाम, जानें प्रमुख मांगें

Farmer Protest Update: पंजाब के फतेहगढ़ साहिब से किसान अंबाला के शंभू बाॅर्डर पहंुचना शुरू हो गए हैं. इस बीच कल शाम केंद्रीय मंत्रियों के साथ हुई किसानों की मीटिंग भी बेनतीजा रही. इसके बाद पंजाब किसान मजदूर मोर्चा के संयोजक सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि सरकार किसानों की मांगों को लेकर सीरियस नहीं है. उनके मन में खोट है. इस बीच आंदोलन को देखते हुए पंजाब से हरियाणा की ओर आने वाले दिल्ली बाॅर्डर सील हैं. वहीं हरियाणा के 15 जिलों में धारा 144 लागू की गई है. दिल्ली में कड़ी बैरिकेडिंग है. इस बीच दिल्ली आ रहे किसानों के ट्रैक्टरों पर दीप सिद्धू के पोस्टर लगे हैं. दीप सिद्धू पिछले आंदोलन के दौरान काफी एक्टिव रहा था. हालांकि कुछ महीने पहले उसकी एक्सीडेंट में मौत हो चुकी है. ऐसे में आइये जानते हैं किसानों की प्रमुख मांगें जिसको लेकर ये आंदोलन किया जा रहा है.

1. सभी फसलों की खरीदी एमएसपी पर की जाए. इसके लिए एमएसपी गारंटी कानून केंद्र सरकार बनाए.

2. स्वामीनाथ आयोग की रिपोर्ट के हिसाब से ही कीमत तय हो.

3. सभी किसानों और मजदूरों का कर्जा माफ हो.

4. भूमि अधिग्रहण बिल 2013 को दोबारा लागू किया जाए.

5. लखीमपुर खीरी के दोषियों को सजा दी जाए. मुक्त व्यापार समझौतों पर रोक लगाई जाए.

6. विद्युत संशोधन विधेयक 2020 को रद्द किया जाए.

7. मनरेगा में हर साल 200 दिन का काम और 700 रुपए की मजदूरी दी जाए.

8. किसान आंदोलन 1.0 में मृत किसानों के परिजनों को सरकारी नौकरी और मुआवजा दिया जाए.

9. नकली बीज, कीटनाशक और खाद वाली कंपनियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए.

10. मिर्च, हल्दी और मसालों के लिए एक राष्ट्रीय आयोग का गठन किया जाए.

इस बीच दिल्ली सरकार ने केंद्र का प्रस्ताव खारिज कर दिया. केंद्र सरकार ने किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए बवाना स्टेडियम को जेल बनाने का प्रस्ताव रखा था जिसे दिल्ली सरकार ने खारिज कर दिया. दिल्ली सरकार के गृहमंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि किसानों की मांगें जायज हैं. हर व्यक्ति को संवैधानिक प्रदर्शन का अधिकार है.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

निधि राजदान संग नए सफर पर उमर अब्दुल्ला, सोशल मीडिया पर शेयर की शादी की खुशखबरी

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान के…

14 minutes ago

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के ‘मामा’ की जमानत याचिका खारिज, जानिए कौन है दीपक खत्री?

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा दीपक खत्री को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट से…

15 minutes ago

बारिश से प्रभावित लोगों की मदद में जुटे प्रशासन, मुख्यमंत्री ने दिए तत्काल राहत के निर्देश

UP News: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से प्रभावित लोगों को तुरंत राहत देने के…

30 minutes ago

बच्चों की सेहत पर योगी सरकार का फोकस, आंगनबाड़ी में भोजन परोसने से पहले होगी गुणवत्ता की जांच

UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दिए जाने वाले…

40 minutes ago

टेक्नोलॉजी के सहारे बदलेगा गांवों का विकास, 58 हजार पंचायतें मिलकर तैयार करेंगी विकसित यूपी का ब्लूप्रिंट

UP News: उत्तर प्रदेश की 58 हजार ग्राम पंचायतों में तकनीक आधारित विकास योजनाओं की…

49 minutes ago

क्या ‘चलो दिल्ली’ रैली में शामिल होने के लिए ट्रेनों में उमड़ी भारी भीड़? जानें वायरल वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर ट्रेनों में भीड़ के दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.…

1 hour ago