Bhool Bhulaiyaa 3
Bhool Bhulaiyaa 3 : अक्षय कुमार और विद्या बालन की साल 2007 में आई फिल्म ‘भूल भुलैया’ लोगों को काफी पसंद आई थी. वहीं इसके कुछ साल बाद फिल्म के दूसरे सीक्वल को रिलीज किया गया था, जिसमें कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी नजर आए थे. ऐसे में अब फैंस को इसका तीसरा पार्ट भूल भुलैया 3 भी जल्द देखने को मिलेगी. वैसे तो अब तक ये तो पता चल चूका है कि फिल्म के तीसरे पार्ट में कार्तिक आर्यन और विद्या बालन साथ हैं, लेकिन फैंस जानना चाहते हैं कि क्या इस फिल्म में अक्षय कुमार भी हैं. ऐसे में अनीस बज्मी ने इसको लेकर खुलासा किया है. आइए जानते हैं आखिर उन्होंने इसपर क्या कहा?
बता दें हाल ही में अनीस बज्मी ने जूम टीवी से बात करते हुए कहा- ‘अक्षय इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे. मैं तो उनके साथ काम करने के लिए मर रहा हूं, लेकिन मुझे ऐसी स्क्रिप्ट मिल ही नहीं रही जहां हम दोनों साथ काम कर सकें. भविष्य में शायद ऐसा हो. फिल्म के तीसरे इंस्टॉलमेंट में विद्या बालन, कार्तिक आर्यन ही हैं. अनीस ने आगे बताया कि फिल्म के पहले दिन का शूट 10 मार्च को होगा. हालांकि उन्होंने अभी इस डेट को पक्की तरह से फिक्स नहीं किया है.
यह भी पढ़ें : Mithun Chakraborty अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, PM Modi ने फोन कर लगाई फटकार, जानें वजह
वहीं बात करते हुए अनीस ने विद्या बालन को लेकर कहा- ‘देखिए विद्या ने मेरी फिल्म ‘थैंक्यू’ में 3 दिन का रोल किया था। मुझे याद है मैंने उन्हें कॉल किया था और उन्होंने बिना टाइम लिए हां कहा था. मैं आज तक उनकी वो बात नहीं भूल पाया हूं तो वहां से सब शुरू हुआ और आज मैं इस स्टेज पर हूं कि सेट पर जाने के लिए तैयार हूं.’
Adani University third convocation 2026 IISc director AI: अदाणी यूनिवर्सिटी के तीसरे दीक्षांत समारोह में…
झारखंड के सरायकेला जिले के गम्हरिया थाने में न्याय मांगने पहुंची महिला के साथ पुलिसकर्मी…
Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान के…
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा दीपक खत्री को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट से…
UP News: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से प्रभावित लोगों को तुरंत राहत देने के…
UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दिए जाने वाले…